फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: युवक पर चाकू से हमला करने बाद तालाब में फेंका शव, भाई ने देखा तो उड़ गए होश; गांव में मची सनसनी

Sat, 06 Sep 2025 11:42 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Crime News: चचेरा भाई भोला सुबह शौच के लिए गया तो उसके भाई का शव तालाब में मिला। शरीर पर गहरे जख्म थे। इस खबर के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना नालंदा जिले के सरबहदी गांव स्थित खार पर की है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव स्थित खार पर की है। मृतक की पहचान सरबहदी गांव निवासी श्याम चौधरी का पुत्र (28) राजा चौधरी के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


चाकू से गोद कर की हत्या
घटना के संबंध में मृतक के चचेरा भाई भोला चौधरी ने बताया कि सुबह जब लोग पोखर किनारे शौच के लिए गए तो राजा के शव पर नजर पड़ी। हत्यारों ने चाकू से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में वारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया। 

ताश खेलने निकला था घर से
दरअसल, राजा शुक्रवार की शाम घर में खाना खाने के बाद ताश खेलने के लिए निकला था। इसके बाद देर रात तक नहीं लौटा, घर में सभी लोग सो गए। सुबह जब गांव के तालाब में शव मिलने की खबर फैली, तो घर वालों को इसकी जानकारी हुई। परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि ताश खेलने के दौरान किसी व्यक्ति से विवाद हुआ होगा। जिसने चाकू से गोद कर उसकी दर्दनाक हत्याकर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election: भाजपा-जदयू ने फौरन दिया तेजस्वी यादव के 10 सवालों का जवाब, नेता प्रतिपक्ष ने यह दावा किया था

जांच में जुटी पुलिस

सदर डीएसपी वन नुरुल हक ने बताया कि शनिवार की सुबह सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का शव शरबहदी खार पर पड़ा हुआ है। तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उक्त व्यक्ति की पहचान की गई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि युवक ताश खेलने के लिए घर से निकला था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया। घटनास्थल से ताश के पत्ते भी बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar: लोगों को मिला बड़ा तोहफा, पूर्णिया-अहमदाबाद की सीधी उड़ान 17 सितंबर से

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें