फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत, सास का पैर कटा; इलाज कराकर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Fri, 10 Jan 2025 09:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Road Accident : अपनी सास का इलाज कराकर अपनी पत्नी के साथ शख्स लौट रहा था। तभी अचानक सामने से हाईवा आ गया और देखते ही देखते पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सास के भी पैर कट गये।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास में एक हाईवा के चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि इस घटना में उनके साथ मौजूद उनकी सास गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान मुन्ना पाल के पुत्र दीपक कुमार पाल (25) और उनकी पत्नी खुशी कुमारी (22) के रूप में हुई है। वह बक्सर जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर के रहने वाले थे। वहीं घटना में घायल मृतक की सास शारदा देवी (35) जमरोढ़ गांव की रहने वाली है। घटना आरा - मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दिनारा थाना क्षेत्र के चौसा नहर पुल के पास की है।

विज्ञापन


पत्नी और सास का इलाज कराकर लौटने के दौरान हुआ हादसा 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों अपने मामा के गांव भानपुर पंचायत के बड़का लाट गांव में रहते थे। बाइक सवार दीपक कुमार अपनी पत्नी और सास को सासाराम से इलाज करा कर चौसा लाइन नहर से बड़का लाट जा रहे थे और एक हाईवा मालियाबाग से कोचस की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चौसा नहर पुल के समीप फोरलेन पर चढ़ने के क्रम में हाईवा के चपेट में आ गया, जिसमें पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में उनकी सास शारदा देवी का एक पैर कट गया। हाईवा के नीचे आने से मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गया।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि पुलिस ने भाग रहे हाईवा को जप्त कर लिया है तथा चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक अजीत कुमार सिंह मलियाबाग परमेश्वरपुर का रहने वाला है। हाईवा  बेलवैया का है जिसका नंबर बी आर 24 जी सी/2894 है। उन्होंने बताया कि शव को अंत्य परीक्षण के लिये सासाराम भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें