फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit and Run : शादी के घर में छाया मातम, अनियंत्रित कार ने भीड़ को रौंदा;  बच्ची सहित तीन महिला की मौत

Sat, 08 Mar 2025 11:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Bihar : चौठारी रस्म करने के बाद कई महिलाएं घर के बाहर थी, बातें कर रही थीं। तभी अचानक एक अनियंत्रित कार तेज गति से आई और सबको कुचल दिया। इस घटना में एक बच्ची सहित तीन महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस घर में एक दिन पूर्व विवाह के मंगल गीत हो रहा था तो घर परिवार सहित सगे संबंधी खुशियों से झूम रहे थे। लेकिन उसी घर के दूसरे दिन अचानक कोहराम मच गया है। क्योंकि शादी के दूसरे दिन शाम को चौठारी रस्म करने के बाद आई महिलाओं का हुजूम घर के बाहर जैसे ही एकत्रित हुई थी, तभी अचानक अनियंत्रित कार ने आधा दर्जन से अधिक महिला और बच्चो को रौंद डाला, जहां एक बच्ची सहित तीन महिला की मौत हो गई है। हालांकि आनन फानन में घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन घटना स्थल पर ही एक पांच वर्षीय बच्ची सहित दादी और पोती की मौत हो गई। मृतक महिला ढोरलाही छपरा अभिमान गांव निवासी उपेंद्र राय की 45 वर्षीय पत्नी देव मुन्नी देवी जबकि इनकी पोती धर्मेन्द्र कुमार राय की 5 वर्षीय पुत्री दीपिका कुमारी बताई जाती है। वही पटना जाने के दौरान कृष्णा राय के 55 वर्षीय पत्नी फुलपतिया देवी की मौत हो गई।

विज्ञापन



घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्टेट हाइवे- 73 पर अमनौर सोनहो मुख्य पथ के ढोरलाही छपरा अभिमान गांव के समीप शनिवार की संध्या में तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित एसयूवी कार ने आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को रौंदते हुए एक घर में जा टकराई। जिस कारण घटना से चारो तरफ चीख चीत्कार मच गया। ग्रामीणों के अचानक चीख पुकार से चारो तरफ कोहराम मच गया। हालांकि लोग बीच बचाव को दौड़ते हुए आये और लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग खून से लतफत महिलाओं को किसी तरह बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन जिस गाड़ी ने महिलाओं को रौंदा है। उसमें भी दो बच्चे और एक महिला सहित पुरुष सवार थे। जिनको हल्की चोटे आई हुई है। जबकि एसक्यूवी गाड़ी के परचखे उड़ गया है। घटना में सभी जख्मी महिलाएं की स्थिति काफ़ी चिंताजनक बताई जाती है। 


वही घायलों में पुण्यदेव राय के 40 वर्षीय उषा देवी, पुलिस राय के 38 वर्षीय अकली देवी, तारकेश्वर राय के 8 वर्षीय विकास कुमार बताया जाता है। इन सभी का स्थिति काफी चिंताजनक बताई जा रही है। इन सभी को स्थानीय सरकारी अस्पताल के चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर सभी को पटना रेफर कर दिया है। तीन लोगों की मौत व आधा दर्जन से अधिक महिला और पुरुषों के बुरी तरह से जख्मी होने की घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फुट पड़ा है।लोग सड़क पर बांस और बल्ले के साथ सड़क पर शव रख कर पूर्ण रूप से यातायात बाधित कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद अमनौर, मढ़ौरा, भेल्दी, परसा और मकेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना के तहकीकात में जुटी हुई है।
विज्ञापन



घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंद्रदीप राय के पुत्र की शादी 7 मार्च को पटना गई थी। आज घर वापसी के बाद महिलाओ ने चौठारी की रस्म अदायगी कर घर के दरवाजे पर आकर खड़ी हुई थी। तभी अचानक तेज रफ्तार में सोनहो की तरफ से आ रही अनियंत्रित एक एसक्यूभी कार सड़क से उतरते हुए दरवाजे के सामने ईट का घेरा को तोड़ते हुए खड़ी महिलाओं को रौंदते हुए आगे एक घर से जा टकराया। जिस घर में खुशी की बधाई गीत बज रही थी, पल भर में चीख पुकार से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें