फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेतिया में घर के बाहर से नाबालिग को उठाकर युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 06 Mar 2023 01:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

बेतिया शहर के एक मोहल्ले में बीती रात एक युवक घर के बाहर से नाबालिग को जबरदस्ती उठा ले गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बेतिया थाने में दुष्कर्म का मामला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया शहर के एक मोहल्ले में रविवार की रात एक युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया है। घर से बाहर निकली लड़की को युवक जबरदस्ती खींचकर एक गली में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके भाई और मां ने आरोपी युवक जीतू कुमार को पकड़ने का प्रयास किया लिया, लेकिन वह बचकर भाग निकला। मामले में नगर पुलिस पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच करा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 11 बजे पीड़िता के घर के लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच पीड़िता घर से बाहर निकली। तभी घर के बाहर मौजूद आरोपी जीतू कुमार ने उसे पकड़ लिया और एक गली में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने की आवाज सुनकर उसकी मां, भाई और चाचा बाहर निकले और आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन आरोपित उनके चंगुल से भाग निकला। घर वालों ने नगर पुलिस से मामले की शिकायत की है। इस बाबत सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें