फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में अचानक धू-धू जलने लगी चलती बाइक, युवक ने कूदकर बचाई खुद की जान

Mon, 25 May 2026 10:35 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। धू-धूकर बीच सड़क पर आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। आग को देखकर सड़क पर जा रही गाड़ियां रुकने लगी और देखते ही देखते पूरी सड़क पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अचानक एक चलती हुई मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई, जिससे सड़क पर आने-जाने वाले लोगों और स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना बुद्धा कॉलोनी मंदिर के पास की है।  

विज्ञापन


सूझबूझ से बची जान
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार जैसे ही मंदिर के पास पहुँचा, उसकी गाड़ी के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। बाइक सवार ने बिना वक्त गंवाए तुरंत गाड़ी रोकी और दूर कूद गया। उसके कूदते ही पूरी बाइक आग की लपटों से घिर गई। अगर चालक सही समय पर गाड़ी से दूर नहीं हटता, तो उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या भीषण गर्मी के कारण पेट्रोल का ओवरहीट होना हो सकती है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, नाप-तौल विभाग के क्लर्क को रंगे हाथ दबोचा

ब्लास्ट के डर से थम गया ट्रैफिक
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीच सड़क पर धू-धू कर जलती बाइक को देखकर दोनों तरफ से आ रहे वाहनों के पहिए थम गए। लोगों को डर था कि कहीं बाइक की पेट्रोल टंकी में ब्लास्ट न हो जाए, इसलिए हर कोई दूर खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पानी और बालू डालकर आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी मोटरसाइकिल जल गई। इस वजह से सड़क पर काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पेट्रो उत्पाद के दाम फिर बढ़े, पटना में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल; सुधा दूध आज से इतने में मिलेगा

 मौके पर पहुँची पुलिस
आसपास के लोगों ने बताया कि स्थानीय थाना को कॉल कर के घटना की सूचन दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने सबसे पहले सुरक्षा के लिहाज से भीड़ को गाड़ी से दूर किया और फिर काफी मशक्कत के बाद यातायात को दोबारा चालू करवाया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थिति अब नियंत्रण में है। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है और पीड़ित बाइक सवार से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें