फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : बेखौफ अपराधियों ने स्टेशन परिसर में दारोगा को मारी गोली, हालत नाजुक

Mon, 01 Feb 2021 05:38 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
shoot - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने पटना के जीआरपी थाने के एक दारोगा को गोली मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल दारोगा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में दो सगे भाइयों की गला रेतकर हत्या कर दी गई ।

विज्ञापन


नालंदा में भी दो सगे भाइयों की हत्या
बाढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार की रात कुछ असामाजिक तत्व के लोग ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस वाले से हाथापाई कर रहे थे। पुलिस वालों के चिल्लाने पर जब जीआरपी के सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार उनके ओर दौड़े तो अपराधियों ने उन पर गोली मार दी।

गोली लगते ही वह गिर पड़े। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जीआरपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें तुरंत पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जाती है। वहीं, दूसरी ओर अपराधियों ने सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में दो सगे भाइयों की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें