फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramai Ram: नौ बार के विधायक बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन

Fri, 15 Jul 2022 06:23 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना

सार

वह पांच दशक से अधिक समय तक राजनीति में सक्रिय रहे। एक समय रमई राम राजद सुप्रीमो लालू यादव के काफी करीबी माने जाते थे।   
विज्ञापन
रमई राम का निधन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 82 वर्षीय रमई राम कुछ समय से बीमार थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विटर कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया। नौ बार विधायक रह चुके रमई राम लालू और नीतीश, दोनों सरकारों में मंत्री रहे हैं।

विज्ञापन


वह पांच दशक से अधिक समय तक राजनीति में सक्रिय रहे। एक समय रमई राम राजद सुप्रीमो लालू यादव के काफी करीबी माने जाते थे।  हाल ही में उन्होंने वीआईपी जॉइन की थी। उनके निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि स्व रमई राम का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि मेरे मंत्रिमंडल में मेरे साथ सहयोगी के रूप में रमई राम ने बहुत बेहतर कार्य किया था।

रमई राम 1972 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीते थे। वे लगभग तीन दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। इस दौरान जनता पार्टी, लोकदल, जनता दल, आरजेडी, कांग्रेस, लोजपा और जदयू बाद वीआईपी में भी रहे। उन्हें आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के सबसे करीबी नेताओं में से एक माना जाता था। हालांकि, लालू के बेटे तेजस्वी से उनके रिश्ते कुछ खास नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें