फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siwan Crime News: फाइनेंस कर्मी से लूट एवं हत्या का मामला, 6 अपराधी गिरफ्त में, लूटे हुए रुपये भी बरामद

Thu, 04 Jan 2024 06:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan Crime News: जिले में फाइनेंस कंपनी के फिल्ड ऑफिसर से लूट एवं उसकी हत्या मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से मोटर साइकिल, लूटी गई मोटर साइकिल, नगद रुपये सहित सभी चीजों को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में 3 जनवरी को फाइनेंस कंपनी के फिल्ड ऑफिसर से लूट एवं उसकी हत्या मामले में आधा दर्जन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 3 जनवरी की रात में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा हुसैनगंज क्षेत्र के हबीबनगर-सहबाजपुर के समीप भारत फाइनेंस कंपनी के फिल्ड स्टाफ नीरज कुमार को गोली मारकर बैग सहित नगद रुपया एवं मोटर साइकिल लूट लिया गया था।

विज्ञापन


गोली लगने से नीरज कुमार की मौत हो गई थी। इसमें पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर इस घटना का उद्भेदन कर लिया गया है। जिसमें लाइनर सहित घटना में संलिप्त सभी 6 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, लूटी गई मोटर साइकिल, नगद रुपये सहित सभी चीजों को बरामद कर लिया गया है। 

आरोपियों की पहचान
प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से लूट एवं हत्या मामले में आरोपियों की पहचना कर ली गई है। जिनकी पहचान सोनू कुमार यादव पिता हरिद्वार चौधरी, साहिब अली पिता सुबराती मियां, विश्वास कुमार यादव पिता पशुराम यादव, आशुतोष यादव उर्फ काजू पिता हरे राम यादव, शैलेश कुमार यादव पिता फुलवारी यादव, अरुण सिंह पिता संजीत सिंह, शामिल हैं। वहीं इसमें शैलेश यादव पिता फुलवारी चौधरी, साकिन हबीबनगर, थाना हुसैनगंज इस घटना का मुख्य सुत्रधार है, जो लाइनर का काम कर रहा था। इसने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि इनकी मां सुगान्ती देवी भारत फाइनेंस कंपनी की ग्राहक है, जिसके कारण फाइनेंसकर्मी नीरज कुमार (मृतक) के हबीबनगर-सहबाजपुर आने पर इनके द्वारा रुपया जमा करने की बात की जानकारी शैलेश यादव को थी।
विज्ञापन


कैसे की थी हत्या
शैलेश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस लूट की घटना की योजना बनाई एवं योजनाबद्ध तरीके से शहबाजपुर से आगे पूर्व से मोटर साइकिल के साथ घात लगाए हुए था। वहीं जब नीरज कुमार जैसे ही घटनास्थल वाले स्थान पर पहुंचा तभी घात लगाए अपराधकर्मियों ने कलेक्शन का रुपये से भरा बैग छिनने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर अपराधकर्मियों ने नीरज कुमार को गोली मार दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें