बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के छतिया गांव के निकट तरैया
मशरख मुख्य मार्ग पर आज तड़के कांवड़ियों को ले जा रही एक जीप के पलट जाने
से महिला समेत चार कावंडियों की मौत हो गई और दस से अधिक लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि पड़ोसी जिले गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के तिनताहां गांव के कुछ कांवड़िये झारखंड के देवघर से पूजा अर्चना के बाद एक जीप से घर लौट रहे थे, तभी छतिया गांव के निकट अचानक सड़क किनारे जीप पलट गई।
इस दुर्घटना में गौतम राउत(50), तारकेश्वर राय(30) के अलावा 70 वर्षीय एक महिला और 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दस अन्य कांवड़िए घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना का कारण वाहन पर से चालक का नियंत्रण खो देना जाना बताया जा रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है।