फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में प्रचंड गर्मी और 'लू' से 48 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने की मुआवजे की घोषणा

Sun, 16 Jun 2019 10:23 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लगभग पूरे देश में गर्मी का कहर छाया हुआ है (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार में दिमागी बुखार के बाद प्रचंड गर्मी का कहर बरपा है। केवल एक दिन में लू से 48 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 26 लोगों की मौतें औरंगाबाद में हुई, जहां का तापमान 43 डिग्री पहुंच गया था। वहीं आपदा विभाग के अनुसार, गया में हीट स्ट्रोक से 20 लोगों की मौत हुई और नवादा में दो लोगों की मौत हुई है। प्रचंड गर्मी के बीच हीट स्ट्रोक से लोग लगातार बीमार हो रहे हैं और अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लू से मरने वाले के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजे की घोषणा की है।

विज्ञापन




इधर, मुजफ्फरपुर में दिमागी बुखार से हो रही बच्चों की मौत के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी हीट स्ट्रोक से हुई मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि तेज धूप और गर्मी में घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी दिमाग पर असर डालती है और हमें अलग-अलग तरह की बीमारियों की ओर धकेलती है। इसलिए जब तापमान कम हो जाए, तभी बाहर जाएं। 
 


अचानक तेज बुखार आया और अस्पताल में मौत हो गई

औरंगाबाद में हीट स्ट्रोक से पीड़ितों को पहले तेज बुखार आया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। परिजनों का कहना है कि बुखार आने पर मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकतर मरीजों के साथ ऐसा ही हुआ। एक-एक कर हुई 26 लोगों की मौत से औरंगाबाद में हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन


औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने हीट स्ट्रोक से 26 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हीट स्ट्रोक से पीड़ित लोगों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं, डीडीसी घनश्याम मीणा ने बताया कि सदर अस्पताल में अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें