फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 22 की मौत, सीएम ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

Thu, 02 Jul 2020 07:43 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

बिहार में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने के कारण 20 लोगों की जान चली गई। इस बात की जानकारी राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने दी। 

विज्ञापन

 


सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता हेतु 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है। 
 

मंगलवार को भी हुई थी 11 लोगों की मौत
इससे पहले मंगलवार को भी आकाशीय बिजली गिरने से राज्य में 11 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले भी गुरुवार को वज्रपात की संभावना को लेकर अलर्ट जताया था। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करके कहा था कि अगले कुछ घंटे के भीतर बिहार के मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में बारिश और वज्रपात की संभावना है। मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से बिहार में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का कहर है।
विज्ञापन


राज्य में जोरदार बारिश और वज्रपात होने की वजह से पहले भी 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। उस समय सीएम नीतीश कुमार ने भी दुख जताया था और मृतक के परिजनों के आर्थिक सहायता हेतु 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें