फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरकर भी तीन लोगों को जिंदगी दे गया 19 साल का सौरभ, डॉक्टरों ने किया था ब्रेन डेड घोषित

Tue, 25 Sep 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सौरभ प्रतीक
विज्ञापन

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले 19 साल के सौरभ प्रतीक भले अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन मरने के बाद भी वह तीन लोगों को जिंदगी दे गए हैं। शनिवार की दोपहर उसे इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आईजीआईएमएस) में भर्ती किया गया था। छत से नीचे गिरने की वजह से उसके सिर में खून जम गया था। जिसके बाद उसे पहले कंकड़बाग स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। वहां के डॉक्टरों ने जब हाथ खड़े कर दिए तो उसे आईजीआईएमएस लाया गया। 

विज्ञापन


पहले रविवार की दोपहर एक बजे और फिर शाम को सात बजे डॉक्टरों ने सौरभ को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद उसकी मां ने अंगदान करने की प्रक्रिया पूरी की। जिसके बाद नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट संस्थान (नोटो) और क्षेत्रीय ऑर्गन ट्रांसप्लांट संस्थान (रोटो) से संपर्क किया गया। उसकी दोनों आंखें, लिवर और दिल को डॉक्टरों ने अंग प्रत्यारोपण के लिए निकाल लिया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायनरी साइंस (आईएलबीएस) नई दिल्ली की टीम सोमवार की सुबह नौ बजे आईजीआईएमएस पहुंची और चार बजे लीवर लेकर चली गई।

कोलकाता के रवींद्र नाथ टैगोर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्डियक साइंसेज की टीम सुबह साढ़े दस बजे अस्पताल पहुंची। टीम डॉ. नीति के नेतृत्व में दोपहर साढ़े तीन बजे सौरभ का दिल लेकर स्पाइस जेट से रवाना हो गई, जहां रात 11 बजे एक मरीज का हृदय प्रत्यारोपण किया जाना है। आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एनआर विश्वास ने कहा कि सौरभ की आंखें अस्पताल के आई बैंक में सुरक्षित रख ली गई हैं। जिससे मंगलवार को चार जरूरतमंद मरीजों का क्रॉनिया ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें