फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम से अब तक 14 बच्चों की मौत

Sun, 09 Jun 2019 02:44 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूंरो, पटना
विज्ञापन
Japanese encephalitis
विज्ञापन
बिहार में इस साल भी एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और जापानी इंसेफलाइटिस (जेई) कहर बन कर टूटा है। अकेले मुजफ्फरपुर में इस बीमारी के कारण अब तक 14 बच्चों के मौत हो चुकी है। श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल, मुजफ्फरपुर के अधीक्षक सुनील शाही के अनुसार अस्पताल में इस बीमारी के अब तक कुल 38 मरीज़ों को भर्ती किया गया था, जिनमें से 14 की मौत हो चुकी है। बाकी बच्चों को अभी तेज बुखार है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह के अंदर ही इस बीमारी से 12 बच्चों की मौत हो चुकी है। एसकेएमसीएच में शुक्त्रस्वार को संदिग्ध एईएस से पीड़ित 21 बच्चों को भर्ती किया गया था, जबकि केजरीवाल अस्पताल में 14 मरीज पहुंचे थे।

मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन एसपी सिंह ने शनिवार को बताया कि बच्चों की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकांश बच्चों में हाइपोग्लाइसीमिया यानी अचानक शुगर की कमी की पुष्टि हो रही है। उन्होंने भी माना कई बच्चों को तेज बुखार में लाया जा रहा है। उन्होंने इसे चमकी बुखार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें