फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VVIP की सुरक्षा में लग जाते हैं इतने जवान, जानें किसकी सुरक्षा में कितने हैं तैनात

Sun, 15 Apr 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी सुरक्षा को लेकर नेता हमेशा ही चिंतित नजर आते हैं और इसी वजह से उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए जाते हैं। उनके पदों के मुताबिक उन्हें जेड प्लस, वाई प्लस और एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है। अभी हाल ही में सुरक्षाकर्मियों का मुद्दा चर्चा में रहा जब बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 17 सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया।

विज्ञापन


इस बात को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बेहद नाराज दिखी और सरकार को ही कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया। हालांकि, राबड़ी ने इस पर नीतीश को पत्र लिख कर कहा कि अगर उसके परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी जिसके बाद सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटा दिया गया। चलिए आपको बतातें हैं कि बिहार में कितने सुरक्षाकर्मी ऐसे हैं जो जनता की सेवा के लिए हैं और कितने नेताओं की सुरक्षा में लगे हुए हैं।

राबड़ी देवी

राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर करीब 56 पुलिसकर्मी तैनात हैं जबकि पुलिस मुख्यालय के मुताबिक यह संख्या 36 होनी चाहिए। इसमें पायलट, बॉडीगार्ड, एस्कॉर्ट, हाउस गार्ड और बुलेट प्रूफ कार भी शामिल हैं।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव

तेजस्वी के सरकारी आवास पर 27 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है जबकि पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह संख्या 17 से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसमें बॉडीगार्ड, पायलट, एस्कॉर्ट और हाउस गार्ड भी शामिल हैं। 

तेज प्रताप यादव

तेजप्रताप की सुरक्षा के लिए 10 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है जबकि पुलिस मुख्यालय में यह संख्या केवल 3 है। यानि तेजप्रताप की सुरक्षा के लिए तीन बॉडीगार्ड होने चाहिए।

लालू प्रसाद यादव

बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा के लिए 13 हाउस गार्ड तैनात हैं। इनमें 3 पुलिस अफसर, 2 सीआरपीएफ के अफसर और 8 जवान हैं।

डॉ. जगन्नाथ मिश्रा

पूर्व सीएम डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा के सरकारी आवास पर 5 हाउसगार्ड, 5 बॉडीगार्ड, बुलेट प्रूफ गाड़ी, एस्कॉर्ट में 5 पुलिस कर्मी तथा पायलट में 3 पुलिसकर्मी तैनात हैं। 

विज्ञापन

जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी की सुरक्षा के लिए 39 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। जिनमें हाउसगार्ड, बॉडीगार्ड, एस्कार्ट, पायलट और बुलेट प्रूफ कार भी सम्मिलित हैं। 

आंकड़ों को देखा जाए तो 1571 लोगों की सुरक्षा के लिए केवल एक सिपाही है। वहीं 3600 वीवीआईपी लोगों के लिए 13,000 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। वहीं पुलिस पब्लिक के अनुपात के मुताबिक 1 लाख लोगों पर 143 पुलिसकर्मी होने चाहिए। लेकिन बिहार में ऐसा बिल्कुल नहीं है। यहां 1 लाख लोगों की सुरक्षा के लिए केवल 70 पुलिसकर्मी ही तैनात हैं। 

बता दें बिहार में सीएम और पूर्व सीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (एसएसजी) के पास है। इसे 2011 में बनाया गया था। अभी हाल ही इसमें 531 नये पदों की घोषणा की गई है। इसके तहत बिहार इंटेलीजेस सिक्योरिटी विंग ने पहले 155 लोगों का चुनाव किया था। लेकिन अब इसमें 531 लोगों की बढ़ोतरी हो गई है। इन कर्मचारियों के बढ़ने से सरकार पर 32.18 करोड़ रुपये का अधिक भार पड़ेगा। वहीं बिहार में सांसद, पार्षद, विधान परिषद, आईएएस और आईपीएस अफसरों की सुरक्षा के लिए भी बॉडीगार्ड तैनात किए गए हैं।
 
बिहार में 17 लोग ऐसे भी हैं जिन्हें केंद्र सरकार की ओर से एक्स, वाई और जेड श्रेणी की सुरश्रा दी गई है। 

जेड प्लस- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
जेड श्रेणी- लालू प्रसाद यादव, रामविलास पासवान, राधामोहन सिंह, राजीव प्रताब रुढ़ी, शाहनवाज हुसैन।
वाई प्लस- पप्पू यादव, मंगल पांडेय, चिराग पासवान, सुशील कुमार सिंह, साबिर अली, जनार्दन सिंह सिग्रिवास, जीतेंद्र स्वामी, रविशंकर प्रसाद, रमा देवी।
एक्स श्रेणी- वीणा देवी, उदय सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें