फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: समस्तीपुर में पहले मांगी खैनी फिर गोली मारकर लूटे 11 हजार रुपये, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Sun, 03 Apr 2022 01:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने उस तीन फायर किए जिसकी एक गोली उसके कंधे पर जा लगी।  इसके बाद बदमाश उससे 10 हजार 900 रूपए लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर में एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने 11 हजार रुपये लूट लिए और उसे गोली मारकर घायल कर दिया। यहा मामला पूसा थाना क्षेत्र के मलिकौर गांव है। घायल युवक का नाम राज कुमार राय है जो रायपुर हरलोचनपुर पंचायत का रहने वाला है।

विज्ञापन


पहले खैनी मांगी फिर कर दी फायरिंग
वहीं लूट के बाद सभी बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती जख्मी पीड़ित ने बताया कि जह वह रायपुर से लौट रहा था तो कुछ बदमाशों ने उसे रोक लिया और उससे खैनी मांगी। खैनी देने के बाद वह जैसे ही आगे बढ़ा बदमाशों ने पीछे से फायरिंग कर दी और गोली लगने से घायल हो गया।

तीन गोली मारी युवक को
पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने उस तीन फायर किए जिसकी एक गोली उसके कंधे पर जा लगी।  इसके बाद बदमाश उससे 10 हजार 900 रूपए लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पीड़ित के बयानों के दर्ज होने के दौरान अस्पताल में मौजूद एसआई हरिनंदन यादव ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। घायल का इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें