बिहार की सीतामढ़ी जिला अदालत ने करीब 17 साल पुराने एक गोलीकांड में गुरूवार दो पूर्व सांसद और एक वर्तमान विधायक समेत 15 लोगों को सजा सुनाई गई है। न्यायाधीश इरशाद अली ने एक को छोड़ सभी दोषियों को दस-दस साल की जेल की सजा सुनाई। इन लोगों पर 38 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
जिन पूर्व सांसदों को सजा सुनाई उनके नाम हैं नवल किशोर राय और अनवारुल हक़। सीतामढ़ी जिले के परिहार से वर्तमान विधायक रामनरेश यादव भी दोषियों में शामिल हैं। नवल किशोर राय जनता दल यूनाइटेड, अनवारुल हक राष्ट्रीय जनता दल और रामनरेश यादव भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी दोषियों को मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है। अदालत ने दो जून को इस मामले में 15 लोगों को दोषी करार दिया था जबकि सबूत के अभाव में 40 लोगों को न्यायालय ने बरी कर दिया था।