फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार पदों पर जल्द होगी नियुक्तियां

Sat, 08 Feb 2014 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में जल्द ही 10 हजार से अधिक पदों पर स्थाई नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए बिहार राज्य कर्मचारी आयोग 20 फरवरी को विज्ञापन भी जारी करेगा।
विज्ञापन


नियुक्तियों के लिए इंटर व स्नातक स्तर की योग्यतावाले पदों को चिह्न्ति कर लिया गया है। जिन विभागों ने अब तक सेवा नियमावली तैयार नहीं की है, उन्हें इसे जल्द तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
नौसेना में नौकरी: 10वीं पास करें आवेदनशुक्रवार को मुख्य सचिव बिहार लोक सेवा आयोग व बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग के साथ बैठक कर नियुक्ति प्रक्रिया की तैयारी की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने इंटर स्तरीय शैक्षणिक योग्यता वाले 31 पदों को चिह्न्ति किया है। जिनमें शल्य कक्ष सहायक, प्रयोगशाला प्रावैधिकी, एक्सरे टेक्नीशियन, मिश्रक, अधिनायक लिपिक, अधिनायक अनुदेशक, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, यूनानी मिश्रक, अवर निरीक्षक उत्पाद, बेंच क्लर्क, स्वागतक, पत्रचार लिपिक, रीडर, बुनाई अनुदेशक, शिल्प शिक्षक,उद्योग शिक्षक, अनुदेशक सह संशोधक, वनपाल, दिनचर्या लिपिक, पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक, अमीन, प्रारूपक,आशु लिपिक/ आशु टंकक,भान चालक, चलचित्र चालक, सूचना लिपिक, छाया चित्रकार, पंचायत सचिव, कक्षपाल, निमA वर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय) व निमA वर्गीय लिपिक ( सचिवालय) हैं।
क्लर्क बनने के मौके, जल्दी करें आवेदन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें