मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने शिक्षक दिवस पर विवादास्पद बयान दिया है।शिक्षक दिवस पर एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा है कि 'अगर गुरु के सम्मान में आपने तालियां नहीं बजाई तो अगले जन्म में घर-घर जाकर तालियां बजानी पड़ेंगी।'
उन्होंने ट्रांसजेडर्स पर यह बेतुका बयान एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में दिया। उन्होंने कहा कि ' शिक्षक ही शिक्षा को आगे बढ़ा सकता है। यहां पर कुछ लोग सिर्फ तालियां बजाने का दिखावा कर रहे हैं, आप जानते हैं कि गुरु गोविंद ईश्वर से भी बड़े हैं। अगर आप उनके सम्मान में तालियां नहीं बजा सकते तो अगले जन्म में आपको लोगों के घर-घर जाकर तालियां बजानी पड़ेगी। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूग लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं।
अप्रत्यक्ष रूप से ट्रांसजेडर्स पर दिए इस बयान को लेकर वह ट्रांसजेडर्स समुदाय की निशाने पर आ गए हैं। गौरतलब है कि इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में राज्य के शिक्षा मंत्री के इस बेतुके बयान के बाद पार्टी के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।