फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा सबसे छोटी उम्र का उत्तराखंड का 'शपथ' 

Mon, 25 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शपथ भारद्वाज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड के सबसे छोटी उम्र का शूटर शपथ भारद्वाज जर्मनी में 29 अप्रैल से होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। शपथ वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले भारतीयों में सबसे कम उम्र का है। 
विज्ञापन


कक्षा नौ में पढ़ने वाले वर्ष के शपथ ने इस साल फरवरी में दिल्ली स्थित डा. कर्ण सिंह शूटिंग रेंज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 में से 255 का स्कोर जूनियर नेशनल टीम में जगह बनाई। 

इटली से आए कोट की देखरेख में चल रहा शपथ का प्रशिक्षण 
अब यह किशोर जर्मनी में होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से खेलेगा। वर्तमान में वह इटली से आए कोट की देखरेख में प्रशिक्षण हासिल कर रहा है। शपथ अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच योगेंद्र पाल सिंह को देते है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि कोच के मार्गदर्शन व दिशादर्शन के कारण ही वह यह सब कर पाया है। साथ ही साथ वह नेशनल राईफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष एनएस राणा, सचिव सुभाष राणा व मनोवैज्ञानिक डा. सीमा शर्मा के मार्गदर्शन व प्रोत्साहन को विशेष बताते हैं। शपथ राजस्थान, केरल समेत कई प्रदेशों में आयोजित प्रतियोगिताओं में दमखम दिखा चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें