फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरणकर्ता के चंगुल से मासूम को छुड़ाया और बन गये हीरो

Wed, 04 May 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पुलिस मैन ऑफ द मंथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विजेन्द्र सिंह निवासी हरिद्वार ने पिछले माह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी पांच वर्षीय पोती को मान सिंह निवासी चंदोसी उत्तर प्रदेश ने अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


इस सूचना के तुरंत बाद आरोपी की गिरफ्तारी और मासूम की बरामदगी के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसमें दारोगा दीपक कठैत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कठैत ने टीम के साथ इलैक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं गोपनीय सूचनायें एकत्रित कर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौबीस घंटे के भीतर हरिद्वार बार्डर के निकट चिड़ियापुर से बच्ची को सकुशल बरामदगी और आरोपी को गिरफ्तार करने में बहुत बड़ा योगदान रहा। आईजी संजय गुंज्याल ने मंगलवार को पुलिस मैन ऑफ द मंथ के खिलाफ से कठैत को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें