हिमाचल प्रदेश की बेटी ज्योतिका दत्त ने दिल्ली में आयोजित अंडर-23 तलवारबाजी मुकाबले में स्वर्ण पदक झटक कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। ज्योतिका दत्ता ने फाइनल मुकाबले में पंजाब की पवनदीप कौर को हराया और स्वर्ण पद हासिल किया है।
तलवारबाजी मुकाबले में रोहडू की ज्योतिका दत्ता ने फाइनल मुकाबले में पंजाब की पवन दीप कौर को 7-15 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता और स्वर्ग पदक हासिल किया है। ज्योतिका दत्ता ने वर्ष 2016 को अलविदा करने से पहले तलवारबाजी मुकाबले में प्रदेश को स्वर्ग पदक दिलाकर गौरवान्वित किया है।
ज्ञात रहे कि ज्योतिका दत्ता इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिमाचल को कई बार स्वर्ग पद दिलवा चुकी हैं।