फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल बाद बंद समोसे खाने कसौली पहुंचे अभिनेता आशीष

Thu, 10 Mar 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)

सार

  • लॉरेंस स्कूल सनावर से हुई है शिक्षा, 27 वर्ष बाद पर्यटन नगरी आए
  • अभी तक कई धारावाहिकों में काम कर चुके हैं आशीष 
  • बोले- आज भी नहीं छूटता है कसौली से विशेष लगाव
विज्ञापन
कसौली में अभिनेता आशीष कौल अपने ‌दोस्त के साथ बंद समोसा खाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हालिया रिलीज बॉलीवुड फिल्म सनम रे में ऋषि कपूर के बेटे और अभिनेता पुलकित सम्राट के पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता आशीष काल बुधवार को पर्यटन नगरी कसौली पहुंचे। उनकी शिक्षा लॉरेंस स्कूल सनावर से हुई है। बकौल आशीष कसौली से लगाव आज भी नहीं छूटता है। वह सनावर से 1988 बैच के पासआउट हैं।
विज्ञापन


बताया कि वे 27 वर्षों बाद कसौली के मशहूर बंद समोसे खाने विशेष तौर पर आए हैं। इस दौरान बचपन की यादें ताजा भी कीं। आशीष काल ने बताया की स्कूल से पासआउट होने के बाद आगे की शिक्षा ग्रहण की और माडलिंग की दुनिया में प्रवेश किया। 1995 में उन्हें

ऋतिक रोशन के नाना जे ओमप्रकाश मेहरा ने देखा और अपनी फिल्म अफसाना दिल वालों का के लिए बतौर हीरो साइन किया। फिल्में नहीं चलीं और वह टीवी की दुनिया में आ गए। यह कदम उनके कॅरियर का टर्निंग प्वाइंट रहा। बालाजी को ज्वाइन किया और अभी तक काफी धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन


इन सीरियल में किया कार्य- सीआईडी, क्राइम पेट्रोल, कुसुम, केस्ट्रीट पाली हिल, कसौटी जिंदगी की, कहानी घर-घर की, देखो मगर प्यार से, देश में निकला होगा चांद, कैसा ये प्यार है, काव्यांजली, विरासत, राखी, कहानी सात फेरों की, पहचान, कबूल है, दिल की बातें दिल ही जाने, जिंदगी की हकीकत से आमना-सामना आदि धारावाहिकों में अभिनय कर चुके है। बॉलीवुड फिल्म को लेकर ऑफर है। जल्द ही हिमाचल में उस फिल्म की शूटिंग होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें