कमला नेहरू अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा को आल राउंडर युवा स्त्री रोग विशेषज्ञ का अवार्ड दिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
कमला नेहरू अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा नार्थ जोन युवा फेडरेशन ऑफ स्टेट्रिक्स एंड गायनिकोलोजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया( फोगसी) की ओर से आल राउंडर युवा स्त्री रोग विशेषज्ञ का अवार्ड दिया गया।
यह अवार्ड फोगसी की अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. अलका कृपलानी ने गाजियाबाद में दिया। गाजियाबाद में स्त्री रोग विशेषज्ञों का सेमिनार था। इसमें देश भर से स्त्री रोग विशेषज्ञ आए हुए थे। सेमिनार में प्रसव के दौरान बचाव और उपचार के बारे में चर्चा की गई।
और लाइव लेपरोस्कोपी और लाइव अल्ट्रा साउंड की वर्कशॉप भी हुई। यह सेमिनार 31 मार्च से 2 अप्रैल तक चला। इस दौरान डॉ. आलोक शर्मा ने अपनी पुस्तक प्रेक्टिकल अप्रोच टू थर्ड ट्राईमेस्टर ऑफ प्रेगनेंसी का विमोचन भी करवाया।