फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zelio E-Mobility: जेलियो ईवा सीरीज में तीन नए सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

Thu, 06 Nov 2025 07:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की तेजी से बढ़ती ईवी मार्केट में अब Zelio E-Mobility (जेलियो ई-मोबिलिटी) ने अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने तीन नए लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च किए हैं।
विज्ञापन
Zelio E-Mobility Eeva Eco ZX Electric Scooter - फोटो : Zelio E-Mobility
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की तेजी से बढ़ती ईवी मार्केट में अब Zelio E-Mobility (जेलियो ई-मोबिलिटी) ने अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने तीन नए लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च किए हैं- Eeva Eco LX, Eeva Eco ZX और Eeva ZX Plus (फेसलिफ्ट वर्जन)। इनकी लॉन्चिंग 6 नवंबर 2025 को हुई। इन स्कूटर्स को खासतौर पर युवाओं, महिला राइडर्स और परिवारों के लिए डिजाइन किया गया है, जो सस्ती और प्रैक्टिकल सिटी राइडिंग चाहते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ducati: नई Multistrada V4 Pikes Peak एडवेंचर स्पोर्ट्स टूअर बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

कीमत और वेरिएंट्स
सबसे सस्ता मॉडल Eeva Eco LX की कीमत 51,551 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसमें 48/60V BLDC मोटर दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 60 से 90 किलोमीटर तक की रेंज देती है। यह स्कूटर मात्र 1.5 यूनिट बिजली में चार्ज हो जाता है।

इसमें दो बैटरी ऑप्शन 48-60V/32Ah GEL और 60V/30Ah लिथियम मिलते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्रम ब्रेक्स, हाइड्रोलिक सस्पेंशन, 36 लीटर बूट स्पेस और चार कलर ऑप्शन ब्लैक, ग्रे, रेड और ब्लू मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Toyota Recall: टोयोटा की बड़ी रिकॉल मुहिम, अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा गाड़ियां वापस बुलाई जाएंगी, जानें कौन से मॉडल हैं प्रभावित 

Eeva Eco ZX: थोड़ा स्टाइलिश और एडवांस लुक
दूसरा मॉडल Eeva Eco ZX है, जिसकी कीमत 53,551 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह Eco LX जैसा ही है लेकिन इसका डिजाइन और टायर साइज थोड़ा अलग है। इसमें 90-90/12 फ्रंट टायर और 90-100/10 रियर टायर दिए गए हैं।

बैटरी के लिए 12-32Ah GEL और 60V/30Ah लिथियम ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही, इस मॉडल में ग्लॉसी व्हाइट कलर का नया विकल्प भी जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें - Lok Adalat: लंबित ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका, दिल्ली में इस दिन लग रहा है लोक अदालत, जानें पूरी डिटेल्स 

Zelio E-Mobility Eeva ZX Plus Electric Scooter - फोटो : Zelio E-Mobility
Eeva ZX Plus: फेसलिफ्ट के साथ ज्यादा पावर
लाइनअप का सबसे एडवांस मॉडल है Eeva ZX Plus (फेसलिफ्ट), जिसकी कीमत 65,051 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें 60/72V BLDC मोटर और कई बैटरी कॉम्बिनेशन- 12-32Ah/42Ah GEL से लेकर 60V/30Ah-72V/32Ah लिथियम तक दिए गए हैं।

यह मॉडल फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक के साथ आता है। टायर साइज 90-90/12 दोनों पहियों पर समान है, जिससे बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी मिलती है।

यह भी पढ़ें - Auto: टोयोटा, होंडा, सुजुकी का देश में 11 अरब डॉलर के निवेश का एलान, चीन पर निर्भरता घटाकर भारत पर भरोसा 

फीचर्स: हाई-टेक और यूजर-फ्रेंडली
तीनों स्कूटर्स में कंपनी ने कई स्मार्ट फीचर्स दिए हैं। जिसमें डिजिटल स्मार्ट डिस्प्ले, कीलेस स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, फाइंड-मी फंक्शन, इम्मोबिलाइजर सिस्टम, एंटी-थेफ्ट अलार्म, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, और ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम। इन सभी मॉडलों पर कंपनी दो साल की वारंटी (चेसिस और कंट्रोलर) दे रही है। 

यह भी पढ़ें - Nissan: घाटे में चल रही जापानी वाहन निर्माता कंपनी निसान ने उठाया बड़ा कदम, पैसे जुटाने के लिए बेचा मुख्यालय भवन
विज्ञापन

बुकिंग शुरू
नई Eeva स्कूटर रेंज की बुकिंग अब देशभर के जेलियो डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। इस लॉन्च के साथ कंपनी का लक्ष्य है कि वह लो-स्पीड ईवी सेगमेंट में अपनी पहचान मजबूत करे और किफायती अर्बन मोबिलिटी सॉल्यूशन का भरोसेमंद नाम बने। 

यह भी पढ़ें - PM 2.5 Air Filter Cars: भारत में पीएम 2.5 एयर फिल्टर वाली टॉप-5 कारें, केबिन को बनाती हैं ज्यादा स्वच्छ 

यह भी पढ़ें - Bike Washing Tips: अपनी बाइक को किसी पेशेवर की तरह कैसे धोएं, जानें पांच आसान टिप्स जो आएंगे बहुत काम


यह भी पढ़ें - EV Tax: टेस्ला को 30 लाख रुपये, सरकार को 30 लाख रुपये! भारत के ईवी टैक्स जाल की सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें