इंजन और परफॉर्मेंस: दमदार पावर और नई टेक्नोलॉजी
Multistrada V4 Pikes Peak में 1,158cc का V4 Granturismo इंजन दिया गया है। यह इंजन 170 hp की पावर और 123.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन में मोटोजीपी-प्रेरित काउंटर-रोटेटिंग क्रैंकशाफ्ट लगा है, जो बाइक को ज्यादा स्टेबल और रेस्पॉन्सिव बनाता है।
2025 मॉडल में अब रियर सिलेंडर डीएक्टिवेशन सिस्टम को अपग्रेड किया गया है, जिससे कम स्पीड पर भी बेहतर माइलेज मिलता है। इसके अलावा बाइक में अब रेस राइडिंग मोड, नया क्विकशिफ्टर, और ज्यादा शार्प थ्रॉटल रिस्पॉन्स दिया गया है।
सर्विस के मामले में भी डुकाटी ने लंबा इंटरवल रखा है। तेल बदलने का अंतराल 15,000 किमी, और वाल्व क्लियरेंस चेक 60,000 किमी पर होगा।
यह भी पढ़ें - Auto: टोयोटा, होंडा, सुजुकी का देश में 11 अरब डॉलर के निवेश का एलान, चीन पर निर्भरता घटाकर भारत पर भरोसा
Ducati Multistrada V4 Pikes Peak
- फोटो : Ducati
डिजाइन: स्पोर्ट्स लुक के साथ हल्का बॉडी फ्रेम
इस नई बाइक का डिजाइन डुकाटी की रेसिंग हेरिटेज से प्रेरित है। इसमें 17-इंच के फोर्ज्ड अल्युमिनियम व्हील्स, सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म, और MotoGP (मोटोजीपी) स्टाइल Pikes Peak लिवरी दी गई है। बाइक में कार्बन-फाइबर पार्ट्स और एक्रापोविक टाइटेनियम साइलेंसर लगाए गए हैं, जिससे यह और हल्की और फुर्तीली हो गई है।
गोल्ड रंग की ओह्लिंस फोर्क स्लीव्स, स्मोक्ड विंडस्क्रीन और डुकाटी कोर्से शील्ड वाली सीट इसे बाकी मल्टीस्ट्राडा मॉडलों से अलग बनाती हैं। हालांकि बाइक का लुक आक्रामक है, लेकिन कंपनी ने लंबी राइड्स के लिए एर्गोनॉमिक हैंडलबार और ऊंचे फुटपेग्स के जरिए आराम और कंट्रोल दोनों का संतुलन बनाया है।
यह भी पढ़ें - Nissan: घाटे में चल रही जापानी वाहन निर्माता कंपनी निसान ने उठाया बड़ा कदम, पैसे जुटाने के लिए बेचा मुख्यालय भवन
सस्पेंशन और हैंडलिंग: फुर्तीला और कंट्रोल्ड राइड एक्सपीरियंस
डुकाटी ने इस मॉडल का चेसिस पूरी तरह री-इंजीनियर किया है। इसमें अब 25.75 डिग्री का स्टीयरिंग हेड एंगल, 17-इंच फ्रंट व्हील, और थोड़ा ऊंचा स्विंगआर्म पिवट दिया गया है, जिससे बाइक कॉर्नरिंग के दौरान ज्यादा ग्रिप और स्टेबिलिटी देती है।
सस्पेंशन के लिए ओह्लिंस स्मार्ट ईसी 2.0 इलेक्ट्रॉनिक यूनिट का इस्तेमाल किया गया है, जो राइडिंग कंडीशन के हिसाब से खुद एडजस्ट होती है। ब्रेकिंग के लिए ब्रेम्बो स्टाइलेमा मोनोब्लॉक कैलिपर्स और 330 mm फ्रंट डिस्क व 280 mm रियर डिस्क दी गई है।
यह भी पढ़ें - PM 2.5 Air Filter Cars: भारत में पीएम 2.5 एयर फिल्टर वाली टॉप-5 कारें, केबिन को बनाती हैं ज्यादा स्वच्छ
इलेक्ट्रॉनिक्स और राइडिंग फीचर्स
Pikes Peak एडिशन में डुकाटी ने अपने नए व्हीकल ऑब्जर्वर सिस्टम (DVO) को जोड़ा है, जो 70 सेंसर से डाटा लेकर बाइक की कंट्रोल सिस्टम को रियल-टाइम में एडजस्ट करता है।
बाइक में डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), स्लाइड कंट्रोल (DSC), व्हीली कंट्रोल (DWC), पावर लॉन्च (DPL), क्विक शिफ्ट (DQS), इंजन ब्रेक कंट्रोल (EBC), और इलेक्ट्रॉनिक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (eCBS) शामिल हैं। राइडर्स पांच मोड्स, रेस, स्पोर्ट, टूरिंग, अर्बन और वेट, में से चुन सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार सेटिंग्स कस्टमाइज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Road Fatalities: बढ़ सकती है सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या, 2023 का आंकड़ा पार होने की आशंका
हाई-टेक सेफ्टी और कंट्रोल
इस बाइक में फ्रंट और रियर रडार सिस्टम भी हैं, जिनमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC), फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW), और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD) जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें 6.5-इंच का TFT डिस्प्ले, फुल LED हेडलैंप्स विद कॉर्नरिंग लाइट्स, और हैंड्स-फ्री इग्निशन सिस्टम दिए गए हैं।
Ducati Multistrada V4 Pikes Peak सिर्फ एक एडवेंचर बाइक नहीं, बल्कि रेसिंग स्पिरिट और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। यह उन राइडर्स के लिए बनी है जो हर मोड़ पर स्पीड और कंट्रोल दोनों का मजा लेना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें - Bike Washing Tips: अपनी बाइक को किसी पेशेवर की तरह कैसे धोएं, जानें पांच आसान टिप्स जो आएंगे बहुत काम
यह भी पढ़ें - EV Tax: टेस्ला को 30 लाख रुपये, सरकार को 30 लाख रुपये! भारत के ईवी टैक्स जाल की सच्चाई