फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Bike Launch 2024: इस साल मार्केट में 5 नई बाइक्स ने मचाई धूम, स्टाइलिश लुक के साथ दमदार इंजन से लैस

Fri, 27 Dec 2024 12:37 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल टू-व्हीलर मार्केट में तेजी देखने को मिली, वहीं मोटरसाइकल सेगमेंट कई नई बाइक माॅडलों को लाॅन्च किया गया। यहां हम आपको साल 2024 में लॉन्च हुईं टॉप 5 बाइक्स के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
बाइक लॉन्च - फोटो : Ultraviolette
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2024 इंडियन मोटरसाइकल बाजार के लिए काफी खास रहा। इस साल टू-व्हीलर मार्केट में तेजी देखने को मिली, वहीं मोटरसाइकल सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प, रॉयल एनफील्ड, जावा और ट्रायम्फ जैसी कंपनियों के कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। आइए, आज हम आपको साल 2024 में लॉन्च हुईं टॉप 5 बाइक्स के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

Hero Xtreme 125R - फोटो : Hero Motocorp
Hero Xtreme 125R
हीरो एक्सट्रीम 125आर इस साल की सबसे स्टाइलिश डिजानइ वाली कम्यूटर बाइक रही। कंपनी ने इसे नेकेड स्पोर्ट्स बाइक से प्रेरित डिजाइन दिया है जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। इस बाइक में 125सीसी का एयर कूल्ड इंजन दिया है जो 11.55 पीएस की मैक्सिमम पावर और 10.5 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह बाइक सिंगल चैनल एबीएस के साथ भी आती है।

Triumph Speed T4 Motorcycle - फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Speed T4
Triumph Speed T4 बाइक में कंपनी के तरफ से इस साल की सबसे बड़ी लॉन्च रही. इस बाइक में 399 सीसी की क्षमता का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया गया है। जो 30.6bhp की पावर और 36Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि 85 प्रतिशत टॉर्क 2500rpm पर आता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक में ऑल-एलईडी डिस्प्ले, एनालॉग-डिजिटल डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है।

Jawa 42 FJ - फोटो : Jawa
Jawa 350
इस साल जावा 350 का नया वर्जन स्पोर्टी लुक के साथ आया। इस बाइक में इंजन पहले से ज्यादा स्मूथ और पावरफुल है। हाइवे के लिए बाइक का एक्सेलरेशन काफी अच्छा है। इसमें हैंडलिंग और हाई स्पीड स्टैबिलिटी भी बेहतरीन है।

Royal Enfield Guerrilla 450 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Guerrilla 450
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 को हिमालयन 450 के प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है, लेकिन इसमें कई नए फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक में लो स्टांस के साथ 17 इंच के पहिये और आकर्षक कलर इसे सड़क पर अलग ही लुक देते हैं। इसमें हिमालयन 450 के ही इंजन का इस्तेमाल किया गया है। बाइक में चौड़े टायर, एलइडी हेडलाइट और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं।
 
विज्ञापन

राॅयल एनफील्ड गोअन 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Goan Classic 350
रॉयल एनफील्ड ने बीते महीने गोवा के बेहद पॉपुलर कल्चर को दर्शाते हुए नई गोअन क्लासिक 350 बाइक लॉन्च की, जिसका लुक बेहद आकर्षक है। इस बाइक में एप हैंगर हैंडलबार, सिंगल सीट, कटे हुए रियर फेंडर, वाइट पेंट वाले टायर और खूबसूरत रंग इसे खास बनाते हैं। कंपनी ने इसमें क्लासिक 350 का एयर कूल्ड इंजन लगाया है जो डेली राइड अच्छा परफॉर्मेंस देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें