फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Expressway Toll Fee: यमुना एक्सप्रेसवे पर आज से देना होगा ज्यादा टोल शुल्क, जानें नई दरें

Mon, 30 Sep 2024 05:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए नोएडा से आगरा तक गाड़ी चलाना सोमवार, 1 अक्तूबर से महंगा हो जाएगा। पिछले तीन वर्षों में यह पहली बार है जब टोल दरों में संशोधन किया गया है। 
विज्ञापन
Yamuna Expressway - फोटो : Facebook/Yamuna Expressway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए नोएडा से आगरा तक गाड़ी चलाना सोमवार, 1 अक्तूबर से महंगा हो जाएगा। 165 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का रखरखाव करने वाली एजेंसी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने नई टोल दरों का एलान पहले ही कर दिया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। पिछले तीन वर्षों में यह पहली बार है जब टोल दरों में संशोधन किया गया है। 
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल की नई दरें
YEIDA ने आधिकारिक तौर पर नई टोल दरें जारी कीं, जिसमें वाहनों की हर श्रेणी के लिए दरों में बढ़ोतरी को सूचीबद्ध किया गया है। नई टोल दरों के अनुसार, हल्के वाहनों या कारों और जीपों को एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले प्रत्येक किलोमीटर के लिए 2.95 रुपये का भुगतान करना होगा। पहले यह दर 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर थी।

दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क भी 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे भारत के उन कुछ एक्सप्रेसवे में से एक है जहां दोपहिया वाहनों को भी टोल शुल्क देना पड़ता है।

आपको कितना भुगतान करना होगा
नई दरों का मतलब है कि कारों और जीपों को एक तरफ से यात्रा करने के लिए लगभग 500 रुपये का भुगतान करना होगा। दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क बहुत कम है और उन्हें लगभग 250 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि टोल शुल्क में बढ़ोतरी पहले की तुलना में ज्यादा लगती है। लेकिन YEIDA ने बढ़ोतरी के फैसले का बचाव किया है।

YEIDA के सीईओ अरुण वीर सिंह ने कहा, "2021-22 से, टोल ऑपरेटर, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड हमसे यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल बढ़ोतरी को मंजूरी देने का आग्रह करता रहा। लेकिन हम आम जनता को फायदा पहुंचाने के लिए इसे मना करते रहे। हमने तीन साल तक ऐसा नहीं होने दिया।" उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि पिछले तीन सालों से टोल शुल्क एक समान है, इसलिए 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी को औसतन सालाना सिर्फ चार प्रतिशत की बढ़ोतरी माना जाना चाहिए। 

यमुना एक्सप्रेसवे पर वाणिज्यिक वाहनों के लिए नई टोल दरें
अन्य वाहनों के लिए, टोल दरें कार या बाइक की तुलना में ज्यादा अधिक हैं। वाणिज्यिक वाहनों या सार्वजनिक परिवहन वाहनों जैसे बसों और ट्रकों को एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने के लिए हर किलोमीटर पर 4.60 रुपये का भुगतान करना होगा। भारी वाणिज्यिक वाहनों के लिए टोल शुल्क दर 12.90 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 14.25 रुपये प्रति किलोमीटर कर दी गई है।

बड़े आकार के वाहनों के लिए भी टोल शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। जिन्हें 18.35 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होगा। जो सभी प्रकार के वाहनों में सबसे अधिक है। संशोधित टोल शुल्क दर के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर कुल वार्षिक संग्रह एजेंसी को लगभग एक करोड़ रुपये कमाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना एक्सप्रेसवे है। यह छह लेन वाला एक्सप्रेसवे नोएडा और आगरा को जोड़ता है। यह मथुरा और अलीगढ़ जैसे पश्चिमी यूपी के प्रमुख शहरों से होकर गुजरता है। यह एक्सप्रेसवे इन शहरों के बीच आने-जाने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण लाइफलाइन है। क्योंकि यह नोएडा और आगरा के बीच यात्रा के समय को चार घंटे से घटाकर सिर्फ 2.30 घंटे कर देता है।

एक्सप्रेसवे इस समय हर घंटे लगभग 35,000 वाहनों को संभालता है। जेवर में नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के चालू होने के बाद यह और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा। एक्सप्रेसवे पर जेवर, मथुरा और आगरा में तीन टोल बूथ हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें