फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पहिया Yamaha Tricity 155 लॉन्च, इसकी खासियत के साथ जानिए क्या है कीमत और फीचर्स

Sat, 25 Apr 2020 06:39 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Yamaha Tricity 155 - फोटो : Social Media
जापानी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Yamaha ने 2020 Tricity 155 स्कूटर लॉन्च कर दिया है। हालांकि इसे भारत में नहीं बल्कि जापान में लॉन्च किया गया है। बता दें कि Yamaha Tricity 155 एक तीन पहिया स्कूटर है जिसमें दो पहिए आगे और एक सिंगल रियर व्हील है। इस स्कूटर में यूनिक लीनिंग मल्टी-व्हील (LMW) डिजाइन है। LMW तकनीक में एक Parallelogram लिंग और केंटिलिवर टेलीस्कोपिक सस्पेंशन होता है। जो दोनों सामने के पहियों को सिंक्रनाइज करता है। इस स्कूटर में जबरदस्त ब्रेकिंग पावर दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Yamaha Tricity 155 - फोटो : Social Media
Yamaha Tricity 155 में एक बड़ी एलईडी हेडलैंप यूनिट, एलईडी पोजिशन लैंप, बॉडी इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल इंडिकेटर्स, एक फ्लाईस्क्रीन, बूमरैंग-शेप्ड साइड फेयरिंग, फ्रंट फेंडर  व्हील, एर्गोनोमिक सीट्स, अपराइट हैंडलबार, बॉडी इंटीग्रेटेड पिलिन ग्रैब्रिल्स, एक बड़ा फुटबोर्ड, अंडर सीट लगेज कम्पार्टमेंट, फ्रंट स्टोरेज स्पेस, अंडर सीट फ्यूल टैंक फिलर और साथ ही एक बड़ा एलसीडी इंस्ट्रूमेंट्स डिस्प्ले दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Yamaha Tricity 155 - फोटो : Social Media
Yamaha Tricity 155 एक 155cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व SOHC इंजन के साथ VVA (वेरिएबल वाल्व एक्टिवेशन) द्वारा संचालित है। यह इंजन 15 पीएस की पावर और 14.4 एनएम का टार्क जनरेट करता है। यह ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। Yamaha Tricity 155 की लंबाई 1,980 एमएम, चौड़ाई 750 एमएम, ऊंचाई 1,210 एमएम और 125 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ 1,350 एमएम व्हीलबेस और सीट की ऊंचाई 780 एमएम है।

4 of 5
Yamaha Tricity 155 - फोटो : Social Media
इस स्कूटर में 220 एमएम के फ्रंट डिस्क ब्रेक और 230 एमएम के सिंगल रियर ब्रेक दिए गए हैं। टायरों में 90/80 फ्रंट शॉड पर 14 इंच के अलॉय व्हील और 130/70 टायर के साथ रियर में 13 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Yamaha Tricity 155 - फोटो : Social Media
यामाहा ट्राइसिटी 155 की कीमत जापानी बाजार में जेपीवाई 440,000 (बेस प्राइस) है, जो कि भारत के 312,000 रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें