फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha MT15 के दीवाने लोग हुए, पहले ही महीने बिक गईं इतनी बाइक्स

Thu, 25 Apr 2019 05:05 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yamaha
विज्ञापन

यामहा मोटर इंडिया ने इस साल मार्च में अपनी नई बाइक स्ट्रीट फाइटर MT-15 को लांच किया था। कंपनी की माने तो इस बाइक को ग्राहकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने इस बिकी एक महीने में ही 5203 यूनिट्स बेच दी है। आइये जानते हैं इस बाइक की कीमत और फीचर्स…

विज्ञापन

स्ट्रीट फाइटर MT-15 की कीमत  

भारत में स्ट्रीट फाइटर MT-15 की कीमत 1.36 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। स्ट्रीट-फाइटर यामाहा की एमटी रेंज के लिए सबसे नई और सबसे सस्ती बाइक है। इस सीरीज में अब तक केवल MT-09 थी, जो CBU रूट के जरिए भारत में आती है। 
 
विज्ञापन

दमदार इंजन से लैस

नई यामाहा MT-15 के इंजन की बात करें तो इसमें में 155 सीसी का लिक्विड कूल्ड SOHC इंजन दिया गया है, जो 19 बीएचपी की पावर और 14.7 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है, बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। MT-15 में सिंगल चैनल ABS यूनिट के साथ 282 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक भी दिया गया है जबकि इसके रियर टायर में भी डिस्क ब्रेक मिलेगा। इस बाइक के फ्रंट में इंडियन वर्जन में अपसाइड डाउन फोर्क की जगह टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं जबकि रियर में मोनो-शॉक फोर्क दिया गया है। बाइक का लुक्स काफी स्पोर्टी है और इसमें कई बढ़िया फीचर्स दिए गये हैं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें