फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki के ग्राहकों के लिए बुरी खबर, 15000 रुपये बढ़ गये इस कार पर

Thu, 25 Apr 2019 03:56 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Baleno
विज्ञापन
कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो कीमत बढ़ाने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने बलेनो के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट की कीमत 15000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। ये कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। दाम बढ़ने के पीछे कंपनी ने अभी तक कोई कारण नहीं बताये हैं।
विज्ञापन

 
 
Trending Videos

किस मॉडल पर बढ़े कितने दाम

मारुति सुजुकी ने बलेनो RS जोकि 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है, इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी कर दी है । पहले यह कार 8.76 लाख रुपये में उपलब्ध थी वही अब यह कार 8.88 रुपये में उपलब्ध होगी। इसके अलावा
बलेनो सिगमा डीजल वेरिएंट की कीमत बढ़ाकर में भी इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 6.73 लाख रुपए कर दी गई हैं, जबकि पहले इसकी कीमत 6.61 लाख रुपए थी। इसके अलाव बलेनो डेल्टा डीजल वेरिएंट की कीमत जो पहले 7.32 लाख रुपए थी। अब यह बढ़कर 7.51 लाख रुपए हो गई है। इसके अलावा बलेनो जीटा डीजल की कीमत 8.12 लाख रुपए हो गई है, जबकि अल्फा डीजल वेरिएंट की कीमत 8.73 लाख रुपए कर दी है।
 

 
विज्ञापन

अब तक 5.5 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं

मारुति ने बलेनो को साल 2015 में लांच किया था, यह कार इतनी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है कि अब तक कंपनी ने इसकी 5.5 लाख यूनिट्स बेच दी हैं। जबकि वित्तवर्ष 2019 में बलेनो ने 2.2 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी
अभी हाल ही में कंपनी ने बलेनो का बीएस6 वेरिएंट लॉन्च किया था जिसकी कीमत 5.58 लाख रुपए से शुरू होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें