फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2023: ये भारतीय कंपनी ऑटो एक्सपो में लाएगी स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, खुद से बनाएगा बैलेंस

Tue, 10 Jan 2023 02:51 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटो एक्सपो में कई बेहतरीन प्रोडक्ट्स को शोकेस किया जाएगा। इनमें से एक प्रोडक्ट भारतीय स्टार्टअप की ओर से होगा। इसमें क्या खासियत होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑटो एक्सपो 2023 कई मायनों में खास होने वाला है। इसमें बड़ी कंपनियों की ओर से अपने मौजूदा उत्पादों के साथ ही भविष्य की तकनीक के खास उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। इसी के साथ कई स्टार्टअप की ओर से भी नई तकनीक वाले वाहनों को देखा जा सकेगा। ऐसी ही एक तकनीक के साथ मुंबई का स्टार्टअप लाइगर आ रही है।

विज्ञापन


ऑटो एक्सपो में होगा डेब्यू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइगर मोबिलिटी ने इस बात की पुष्टि की है कि वह सेल्फ बैलेसिंग तकनीक के साथ प्रोडक्शन रेडी इलेक्ट्रिक स्कूटर का ऑटो एक्सपो 2023 में डेब्यू होगा।

कैसा है डिजाइन
लाइगर के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो इसका डिजाइन वेस्पा क्लासिक और यामाहा फेसिनो जैसा लगता है। यह रेट्रो स्टाइल में इलेक्ट्रिक स्कूटर को ला रही है। स्कूटर के आगे डेल्टा शेप की एलईडी हैडलैंप को दिया गया है और इसमें एलईडी डीआरएल भी देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन


कैसे होंगे फीचर्स
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एलईडी टेल लाइट्स, अलॉय व्हील्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। इनके साथ ही स्कूटर में सेल्फ पार्किंग, एडवांस राइडर सेफ्टी असिस्ट, लर्नर मोड और रिवर्स फंक्शन को दिखाया जाएगा।

कैसे काम करेगा सेल्फ बैलेंसिंग
इलेक्ट्रिक स्कूटर में सेल्फ बैलेंसिंग तकनीक का उपयोग किया गया है। इसमें स्कूटर के फ्रेम्स लगातार एक्टिव रहते हैं। ये मोटर और सेंसर के साथ स्कूटर के झुकाव को सेंस करते हैं, जिनका इस्तेमाल पहियों में भी किया गया है। इससे वह हर समय अप राइट यानि कि सीधा रखते हुए लॉजिक बोर्ड में रिले करते हैं।
विज्ञापन


क्या होगी कीमत
फिलहाल इसकी जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी की ओर से इस बारे में जानकारी ऑटो एक्सपो के दौरान दी जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें