Woman Books Bike Taxi: इंस्टाग्राम पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने आवारा कुत्तों के डर से मात्र 180 मीटर के लिए ओला बाइक बुक की। सोशल मीडिया पर ये घटना मजेदार कमेंट्स के साथ सुर्खियां बटोर रही है।
आजकल सोशल मीडिया पर कई मजेदार और हैरान करने वाले वीडियो शेयर होते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो सबका ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में एक महिला ने सिर्फ 180 मीटर की दूरी तय करने के लिए बाइक टैक्सी बुक की, जिसकी वजह जानकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे।
विज्ञापन
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @rohitvlogster ने शेयर किया है, जिसमें ओला राइडर महिला से OTP मांगता है और फिर हैरान होकर पूछता है कि क्या उसने सही लोकेशन डाली है, क्योंकि दूरी केवल 180 मीटर है। महिला ने बताया कि वह आवारा कुत्तों से डरती है और इसलिए उसने पैदल चलने की बजाय बाइक टैक्सी बुक की।
हालांकि राइडर इस बात से हैरान था, लेकिन उसने प्रोफेशनल रवैया अपनाते हुए महिला को उसकी मंजिल तक पहुंचाया। जैसे ही ट्रिप खत्म हुई, एप ने महिला को 19 रुपये का पेमेंट दिखाया।
मिले 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज
इस अब तक इस वीडियो को 28 लाख से ज्यादा व्यूज़ और 72,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, यूजर्स इस वाकये पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई शुक्रिया, आपने एक लड़की को सेफ फील करवाया।" वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इंजेक्शन लगवाने से बेहतर है कि 19 रुपये दे कर राइड बुक करें। एक और यूजर ने मजाक करते हुए कहा, "सोचो अगर कुत्ता डेस्टिनेशन पर ही मिल जाता तो क्या होता"
तकनीक आसान कर रही काम
यह घटना लोगों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर रही है कि कैसे छोटे-छोटे डर भी तकनीक की मदद से आसान हो सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बाइक टैक्सी राइडर वायरल हो चुके हैं। पिछले साल एक ओला ड्राइवर पराग पाटिल चर्चा में आए थे, जिनके बारे में पता चला कि वे पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं और भारत के लिए कई मेडल जीत चुके हैं।