फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur Car Accident: हाई-स्पीड में कार की खिड़की-दरवाजे खोलने से हो सकता है भयंकर हादसा, ये घटना बनी सबक

Thu, 05 Jun 2025 04:14 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car Accident In Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाई-स्पीड इनोवा कार के दरवाजा खोलने पर हुआ भयंकर हादसा एक सबक बन गया है। इस घटना ने साफ कर दिया कि चलती कार में खिड़की या दरवाजा खोलना कितना खतरनाक हो सकता है। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि ये हादसा क्यों हुआ।
विज्ञापन
चलती कार में न खोलें दरवाजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाई-स्पीड में चल रही कार की खिड़की या दरवाजे खोलने से कितना बड़ा हादसा हो सकता है, यह कार चलाने वाले हर व्यक्ति को जान लेना चाहिए। इस हफ्ते छत्तीसगढ़ के शहर बिलासपुर में कार एक्सीडेंट की ऐसी घटना हुई जिसने सबको हैरत में डाल दिया। हुआ यूं कि हाईवे पर एक इनोवा कार लगभग 100 की स्पीड में जा रही थी कि ड्राइवर गुटखा थूकने के लिए कार का दरवाजा खोल देता है। दरवाजा खोलते ही अचानक कार का कंट्रोल बिगड़ जाता है और वह हाईवे पर तेज रफ्तार में कई बार पलट जाती है और उसके परखच्चे उड़ जाते हैं।
विज्ञापन


इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो जाती है, जबकि कार में बैठे दूसरे लोगों को भी गंभीर चोटें आती हैं। इस घटना के बाद एक बात पर चर्चा होने लगी है कि क्या तेज रफ्तार कार में खिड़की या दरवाजा खोलने पर इतना बड़ा हादसा हो सकता है? अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि कार की स्पीड का खिड़की और दरवाजा खोलने से क्या लेना-देना है, तो यहां हम आपको कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जो काफी साइंटिफिक हैं और कार के कंट्रोल पर सीधा असर डालती हैं।

एयर ड्रैग से हो सकता है एक्सीडेंट
कार चलाते हैं और एयर ड्रैग के बारे में नहीं जानते तो आपको ये जान लेना चाहिए। जब कोई गाड़ी सड़क पर चलती है तो हवा अवरोध या रूकावट पैदा करती है जिसे एयर ड्रैग करते हैं। यह एक तरह का फोर्स होता है जो कार को पीछे धकेलता है। पतंग से लेकर हवाई जहाज तक इसी एयर ड्रैग के वजह से हवा में उड़ान भरते हैं। लेकिन वाहनों के मामले में ये खतरनाक हो सकता है। दरअसल, कार के अंदर खाली जगह यानी वैक्यूम (Vaccum) होता है। अगर खिड़की और दरवाजे बंद हों तो हवा अंदर नहीं आ पाती जिससे कार में एयर ड्रैग उत्पन्न नहीं हो पाता। लेकिन यदि तेज रफ्तार में खिड़की या दरवाजे खोल दिए जाएं तो हवा काफी तेजी से कार के अंदर घुसती है जिससे काफी तगड़ा एयर ड्रैग पैदा होता है। ये इतना मजबूत होता है कि चलती कार का नियंत्रण बिगाड़ सकता है। कार जितनी बड़ी होती है उसपर एयर ड्रैग का उतना ही ज्यादा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नोट छापकर देंगी ये पांच बाइक्स, Ola, Uber और Rapido में जमकर चलाएं

हालांकि, कम रफ्तार में एयर ड्रैग की ताकत भी काफी कम होती है जिसका कार पर कोई असर नहीं होता। आपने कई बार सुना होगा कि कार की खिड़की खोलकर ड्राइव करने पर माइलेज कम हो जाती है। यह इसी एयर ड्रैग के वजह से होता है जिसके चलते कार के इंजन को स्पीड मेंटेन रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए कई ऑटो एक्सपर्ट बेहतर माइलेज के लिए खिड़कियों को बंद रखकर ड्राइव करने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन


कुछ बातों का जरूर रखें ध्यान
अगर आप हाईवे पर ड्राइव कर रहे हैं तो खिड़कियों को हमेशा बंद रखकर ड्राइव करें। इससे कार एयर ड्रैग से बची रहेगी और माइलेज भी अच्छा मिलेगा। खिड़कियों को बंद रखने से आप बाहर की धूल-मिट्टी और प्रदूषण से भी बचे रहेंगे और आपके स्वास्थ्य को कम नुकसान होगा। अगर ड्राइव करते समय कार में छोटे बच्चे भी हैं तो हमेशा सेंट्रल लॉकिंग का इस्तेमाल करें ताकि वह शरारत में दरवाजा न खोल पाएं। बच्चों को खिड़कियां खोलने से भी रोकें।

यह भी पढ़ें: बारिश में कार के वाइपर की देखभाल भी है जरूरी, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि आपको चलती कार में खिड़की और दरवाजे खोलने से बचना चाहिए, वरना बिलासपुर जैसी घटना आपके साथ भी घट सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें