अगर आपके पास पहले से कार है तो उसे किसी कवर्ड पार्किंग या फिर घर के आंगन में पार्क करनी चाहिए। इसके पीछे का कारण है कार की सुरक्षा। जी हां, कार की सेफ्टी सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर कार किसी खुली जगह पर खड़ी होगी तो कार पर हमेशा खतरा मंडराता रहेगा। कार की विंडशील्ड और कार की विंडो इतनी भी सेफ नहीं होती है, ये काफी नाजुक होती है। ऐसे में कार की सेफ्टी जरूरी है, वरना हजारों रुपयों का नुकसान हो सकता है।
अगर कार किसी कवर्ड पार्किंग में या फिर गैराज में खड़ी हुई है तो फिर कार ज्यादा सेफ रहती है। इसके पीछे की वजह है कि कार कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं से बची रहती है। कई बार तेज आंधी की वजह से कार के ऊपर कुछ गिर जाता है तो उससे कार को नुकसान हो सकता है। कई बार बरसात के पानी की वजह से कार को हानि होती है। यही वजह है कि कार को किसी ढकी हुई जगह पर पार्क करना सेफ विकल्प होता है।
कार अगर खुली जगह पर पार्क की गई है तो इससे कार को काफी नुकसान हो सकता है। कई दिनों तक धूप में खड़ी कार का पेंट धीरे-धीरे फीका पड़ने लगता है। वहीं, खुली जगह पर खड़ी कार पर कोई भी स्क्रैच या खरोंच के निशान डाल सकता है, इससे कार की चमक और डिजाइन खराब हो जाता है। यही वजह है कि कार को कवर्ड पार्किंग या फिर गैराज में खड़ा करना चाहिए।
अगर कार को किसी कवर्ड जगह पर या फिर गैराज में पार्क किया जाता है तो इससे कार का इंजन और इंटीरियर सुरक्षित रहते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि धूप या बरसात की वजह से इंजन में दिक्कत हो जाती है। साथ ही इंटीरियर की चमक फीकी पड़ जाती है। ऐसे में कार को किसी गैराज या फिर कवर्ड पार्किंग में खड़ा करना चाहिए, ताकि इंजन और इंटीरियर सही रहे।