अगर बारिश के बाद कार स्टार्ट नहीं हो रही है तो इसकी आम वजह हो सकती है कि कार के इलेक्ट्रिक पार्ट में कुछ परेशानी आ गई है। कई बार इलेक्ट्रिक सिस्टम में नमी या फिर इग्निशन सिस्टम में पानी चला जाता है तो भी कार का इंजन स्टार्ट नहीं होता है।
बरसात के बाद कई बार स्पार्क प्लग के वायर में नमी जम जाती है तो कार का इंजन स्टार्ट नहीं होता है। कई बार स्पार्क प्लग सही तरीके से इंजन को स्पार्क नहीं देता है, इस वजह से भी इंजन स्टार्ट नहीं होता है। ऐसे में कार को किसी ढकी हुई जगह पर पार्क करना चाहिए। अगर कोई कवर्ड पार्किंग की व्यवस्था नहीं है तो कार को वाटरप्रूफ कवर से ढककर रखना चाहिए।
बारिश के बाद कई बार कार की बैटरी भी कमजोर हो जाती है, इसलिए कार शुरू नहीं होती है। कई बार बरसात की नमी की वजह से कनेक्शन कमजोर हो जाता है, इसलिए कार को बारिश में ज्यादा दिनों तक खड़ा नहीं रखना चाहिए।
कई मामलों में कार के एयर फिल्टर में पानी चला जाता है, जिससे वो गीला हो जाता है। ऐसे में इंजन को सही से हवा नहीं मिलती है और कार स्टार्ट नहीं होती है। ऐसे में किसी मैकेनिक की सहायता लें और कार के एयर फिल्टर की जांच करवाएं। एयर फिल्टर में पानी जाने पर उसे बदलवाना चाहिए।