फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Engine Oil : क्या आपकी कार में कम हो गया है इंजन ऑयल? तीन अहम बातें जो बताती है क्या है पूरा माजरा

Tue, 22 Oct 2024 06:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गाड़ी की परफॉर्मेंस के पीछे इंजन ऑयल की एक अहम भूमिका होती है। इंजन ऑयल की मौजूदगी से ही इंजन स्मूद तरीके से वाहन को आगे बढ़ाता है। यहां हम आपको ऐसे तीन प्रमुख संकेतों के बारे में बता रहे हैं। जो आपको बताते हैं कि कार में इंजन ऑयल कम हो रहा है। 
विज्ञापन
Car maintenance filling engine oil - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाड़ी की परफॉर्मेंस के पीछे इंजन ऑयल की एक अहम भूमिका होती है। इंजन ऑयल की मौजूदगी से ही इंजन स्मूद तरीके से वाहन को आगे बढ़ाता है। वह सुनिश्चित करता है कि इंजन ब्लॉक के अंदर जटिल चलने वाले हिस्से ठीक से लुब्रिकेटेड हों और एक साथ काम करें। हालांकि, कई अन्य महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स और जरूरी तरल पदार्थों की तरह, इंजन ऑयल को भी स्थिति के आधार पर समय पर बदलने और भरते रहने की जरूरत होती है। वास्तव में, इंजन ऑयल को बदलना और टॉप-अप करना वाहन के ओवरऑल रेगुलर मेंटेनेंस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जो सुनिश्चित करता है कि कार अच्छी स्थिति में रहे। 
विज्ञापन

इंजन ऑयल को आम तौर पर हर 10,000 किलोमीटर की ड्राइविंग के बाद या समय-समय पर रखरखाव कार्यों के दौरान साल में एक बार बदला जाता है। लेकिन इससे इतर आपको निर्धारित मेंटेनेंस से पहले इंजन ऑयल को टॉप अप या बदलने की जरूरत पड़ सकती है। कुछ मामलों में, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण इंजन ऑयल का लेवल गिर जाता है। हालांकि, ऐसे संकेत हैं जो आपको इंजन ऑयल के लेवल पर ध्यान देने के लिए कहते हैं।

यहां हम आपको ऐसे तीन प्रमुख संकेतों के बारे में बता रहे हैं। जो आपको बताते हैं कि कार में इंजन ऑयल कम हो रहा है। 

इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में वार्निंग लाइट
इंजन ऑयल का लेवल कम होने का सबसे पक्का संकेत तब मिलता है, जब इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में इंजन ऑयल इंडिकेटर लाइट जलती है। इंजन ऑयल लाइट एक वार्निंग (चेतावनी) लाइट है जिसे इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में अन्य चेतावनी लाइट के साथ देखा जा सकता है। अगर इंजन ऑयल इंडिकेटर लगातार जल रहा है, तो इस पर ध्यान देने और शायद इसे भरने का समय आ गया है। 

इंजन का ज्यादा गर्म होना
इंजन में ऑयल की कमी का एक आम संकेत इंजन का ज्यादा गरम होना है। कूलेंट, रेडिएटर और वॉटर पंप सहित कूलिंग सिस्टम वाहन के इंजन के तापमान को नियंत्रित रखता है। हालांकि, इंजन ऑयल इंजन के पुर्जों को ठंडा करने में भी अहम भूमिका निभाता है। खासकर उन जगहों पर जहां कूलेंट नहीं पहुंच पाता। पर्याप्त ऑयल प्रेशन के बिना, इंजन कम चिकनाई के साथ काम करता है। जिसकी वजह से घर्षण और गर्मी पैदा होती है। इससे पावरट्रेन को और ज्यादा नुकसान से बचाने के लिए इंजन को बंद करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

जलते हुए तेल की गंध
इंजन में ऑयल के कम स्तर का एक और संकेत कार के केबिन के अंदर जलते हुए तेल की गंध है। जो साफ तौर पर इशारा है कि इंजन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। और संभवतः इंजन ऑयल को बदलने की जरूरत है। जलते हुए तेल की गंध यह बताती है कि इंजन के किसी एक कंपोनेंट से तेल का रिसाव हो रहा है। जब लीक हुआ तेल गर्म इंजन की सतह पर टपकता है, तो यह एक अलग गंध छोड़ता है। इसका मतलब है कि इंजन के अंदर तेल जल रहा है। और इस समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें