फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: बरसात के दौरान बाइक के साइलेंसर में चला जाए पानी तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये कदम

Wed, 24 Jul 2024 04:59 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के मौसम में अक्सर बाइक के साइलेंसर में पानी घुस जाता है। ऐसे में बाइक में कई तरह की परेशानियां आती हैं। अगर आपकी बाइक में भी कोई दिक्कत आती है तो आपको क्या करना चाहिए, चलिए आगे जानते हैं। 
विज्ञापन
Bike Tips - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून ने लगभग पूरे देश में अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में मानसून के दौरान कितनी बारिश होती है, इस बारे में तो आप जानते ही होंगे। वहीं, अगर आप बाइक के साथ अक्सर अपने काम पर जाते हैं तो इस खबर से आपको काम की जानकारी मिल सकती है। दरअसल, बारिश के मौसम में बाइक चलाते वक्त अक्सर बाइक में बरसात का पानी चला जाता है। ऐसे में मोटरसाइकिल का इंजन खराब हो सकता है, इसलिए आपको जानना चाहिए कि ऐसे में क्या करना है।

विज्ञापन

बरसात के दौरान साइलेंसर में चला जाए पानी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बरसात के दौरान अगर बाइक के साइलेंसर में पानी चला जाए तो कितना बड़ा नुकसान हो सकता है। साइलेंसर में पानी जाने से जंग उसमें जंग लग सकता है और इंजन पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए, इस बारे में बेहद ही कम लोगों को सही जानकारी होती है। अगर बाइक के साइलेंसर से वक्त रहते पानी नहीं निकाला गया तो फिर इसे ठीक करवाने में काफी भारी खर्चा करना पड़ सकता है। 

साइलेंसर में पानी जाने पर मिलते हैं ये संकेत

बाइक के साइलेंसर में अगर बरसात का पानी घुस जाए तो बाइक चलाते वक्त अजीब सी आवाज आती है। इस आवाज की वजह से इंजन की क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई बार बाइक स्टार्ट होने में समय लेती है। साथ ही साइलेंसर से धुआं निकलता रहता है। इसके साथ ही साइलेंसर से लगातार पानी गिरता रहता है। अगर ये सभी संकेत आपको बाइक में नजर आए तो आपको सतर्क होने की जरूरत है, वरना साइलेंसर के साथ-साथ इंजन भी खराब हो सकता है. 
विज्ञापन

साइलेंसर में पानी जाने पर करें ये काम

मोटरसाइकिल के साइलेंसर में अगर बारिश का पानी चला जाए तो सबसे पहले बाइक को किसी साफ और सूखी जगह पर रोकें। इसके बाद साइलेंसर में से पानी निकालने का प्रयास करें, इसके लिए साइलेंसर को थोड़ा झुका सकते हैं। इसके अलावा साइलेंसर को सूखाने के लिए बाइक के एगजॉस्ट पाइप को साफ करें, ऐसा करने से साइलेंसर पर प्रभाव पड़ेगा और इंजन खराब होने से बच जाएगा। वहीं, अगर आपको इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है तो जल्द से जल्द से किसी अच्छे मैकेनिक के पास लेकर जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें