फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fuel Injection Pump: फ्यूल इंजेक्शन पंप क्या होता है, कार में कैसे करता है काम, जानें पूरी डिटेल

Fri, 20 Jan 2023 03:53 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीजल इंजन में फ्यूल इंजेक्शन पंप क्या होता है। यह कार में किस तरह काम करता है और यह कितने प्रकार का होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 4
f - फोटो : mahindra auto

किसी भी कार को चलाने के लिए इंजन और फ्यूल का सबसे महत्वपूर्ण काम होता है। डीजल इंजन तक फ्यूल पहुंचाने का काम फ्यूल इंजेक्शन पंप करता है। यह किस तरह से काम करता है, यह क्या होता है और यह कितने प्रकार के होते हैं। हम इस खबर में आपको इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

क्या है फ्यूल इंजेक्शन पंप

2 of 4
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
आमतौर पर डीजल इंजन वाली कारों में फ्यूल इंजेक्शन पंप लगाया जाता है। जिस तरह इंसान के शरीर में दिल काम करता है, वैसे ही डीजल इंजन वाली कारों में फ्यूल इंजेक्शन पंप काम करता है। इसे फ्यूल फिल्टर और फ्यूल इंजेक्टर के बीच में लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन

क्या है काम

3 of 4
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
जब भी किसी डीजल इंजन वाली कार को चलाया जाता है तो इसका काम भी शुरु हो जाता है। जब भी वाहन की स्पीड को बढ़ाया या कम किया जाता है तो उसी के मुताबिक फ्यूल का लोड भी कम और ज्यादा होता रहता है। इस समय पर फ्यूल इंजेक्शन पंप का काम काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे समय पर ही फ्यूल इंजेक्शन पंप जरुरत के मुताबिक सही मात्रा में फ्यूल को इंजन तक भेजता है। इसका काम फ्यूल को कम्प्रैस करना होता है जिससे फ्यूल का प्रैशर भी बढ़ जाता है और कैम प्लंजर को उठाता है जिसके बाद इंजेक्टर में फ्यूल जाता है। इसके साथ ही यह टाइमिंग को भी समायोजित करता है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन

कितने प्रकार के होते हैं

4 of 4
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
फ्यूल इंजेक्शन पंप मुख्यत: तीन प्रकार के होते हैं। इनमें इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप, डिस्ट्रीब्यूटर फ्यूल इंजेक्शन पंप और कॉमन रेल इंजेक्शन पंप। इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप में हर सिलेंडर के लिए एक पम्पिंग एलीमेंट होता है और इनके लिए अलग फ्यूल लाइन भी होती है जिसे जरिए फ्यूल को इंजेक्टर तक पहुंचाया जाता है।

डिस्ट्रीब्यूटर फ्यूल इंजेक्शन पंप में पम्पिंग एलीमेंट एक ही होता है। जिसके जरिए सिलेंडर ऑर्डर के मुताबिक फ्यूल सप्लाई की जाती है। इसमें एक रोटर होता है जो फ्यूल इनलेट होल और सिलेंडर के मुताबिक आउटपुट होल होता है। जब इंजन घूमता है तो उसके फायरिंग ऑर्डर के मुताबिक ही यह सप्लाई करता है।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें