क्रूज कंट्रोल क्या है
क्रूज कंट्रोल एक ऐसा सिस्टम है जो आपको अपनी गाड़ी की स्पीड सेट करने की सुविधा देता है। यानी आप एक बार तय स्पीड सेट कर दीजिए, उसके बाद गाड़ी खुद-ब-खुद उसी स्पीड पर चलती रहेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको बार-बार एक्सीलेटर पर पैर रखने की जरूरत नहीं पड़ती। लंबी हाईवे ड्राइव पर यह फीचर बहुत काम आता है, क्योंकि इससे थकान काफी कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें - GST Cut: जीएसटी कटौती के बाद ₹1.64 लाख तक सस्ती हुईं ये टॉप-5 कॉम्पैक्ट एसयूवी, जानें डिटेल्स
यह कैसे काम करता है
क्रूज कंट्रोल सिस्टम में इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल होता है। जैसे ही ड्राइवर अपनी मनचाही स्पीड सेट करता है, गाड़ी उसी स्पीड को बनाए रखती है। अगर आप अचानक ब्रेक या क्लच दबाते हैं तो यह सिस्टम अपने आप बंद हो जाता है।
आजकल कुछ एडवांस वर्जन भी आ चुके हैं जिन्हें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (Adaptive Cruise Control) कहा जाता है। इसमें गाड़ी न सिर्फ स्पीड बनाए रखती है बल्कि आगे चल रही गाड़ी से सुरक्षित दूरी भी बनाए रखती है। और जरूरत पड़ने पर अपनी स्पीड घटा-बढ़ा भी लेती है।
यह भी पढ़ें - Electric Scooters: टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनकी कीमत नए एपल आईफोन 17 Pro Max से भी है कम, जानें फीचर्स और डिटेल्स
किन कारों में मिलता है यह फीचर
पहले क्रूज कंट्रोल सिर्फ महंगी और लग्जरी कारों में ही दिया जाता था। लेकिन अब मिड-रेंज गाड़ियों में भी यह आम हो चुका है। भारत में कई मॉडल्स जैसे Tata Tiago (टाटा टियागो), Hyundai Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड i10 निओस), Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) जैसी हैचबैक कारों में क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलता है। वहीं Honda Elevate (होंडा एलिवेट), Maruti Grand Vitara (मारुति ग्रैंड विटारा), Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Tata Harrier (टाटा हैरियर), और Mahindra XUV 700 (महिंद्रा एक्सयूवी 700) जैसी बड़ी एसयूवी कारों में भी इस फीचर के साथ आती हैं।
यह भी पढ़ें - Vehicle Recall: अमेरिका में गाड़ियों की बड़ी रिकॉल, टोयोटा, ह्यूंदै और जीप ने लाखों गाड़ियां मंगाईं वापस
यह भी पढ़ें - Apple iOS 26 CarPlay: एपल ने लॉन्च किया नया iOS 26 कारप्ले, अब चलेगा वीडियो भी, लेकिन एक पेंच है
क्रूज कंट्रोल के फायदे
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा है कि यह लंबी ड्राइव में ड्राइवर की थकान कम करता है। लगातार एक समान स्पीड पर गाड़ी चलने से फ्यूल एफिशियंसी (माइलेज) भी बेहतर हो जाती है। यानी पेट्रोल-डीजल की खपत कम होती है और सफर किफायती बनता है। इसके अलावा, यह सिस्टम गाड़ी को स्मूथ और सुरक्षित तरीके से चलाने में मदद करता है।
एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल का फायदा ट्रैफिक वाली सड़कों पर और भी ज्यादा मिलता है। क्योंकि यह आगे की गाड़ी के हिसाब से अपनी स्पीड अपने आप एडजस्ट कर लेता है।
यह भी पढ़ें - Night Street Race : मुंबई में होगी नाइट स्ट्रीट रेस, पहली FIA-मान्यता प्राप्त सर्किट की शुरुआत, जानें डिटेल्स
यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Ninja 125 and Z125: कावासाकी ने एंट्री-लेवल निंजा बाइक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया नया लुक, जानें डिटेल्स
पैसों की बचत और सुरक्षा
कुल मिलाकर, क्रूज कंट्रोल ड्राइविंग को न सिर्फ आसान और आरामदायक बनाता है बल्कि ईंधन की बचत और सुरक्षा दोनों में मदद करता है। अगर आप लंबी दूरी पर अक्सर गाड़ी चलाते हैं तो यह फीचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें - Suzuki Motorcycles: सुजुकी की बाइक और स्कूटर की कीमतों में कटौती, जानें कौन से मॉडल कितने सस्ते हुए