फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Learner License: लर्निंग लाइसेंस के लिए इधर-उधर न भटकें, यहां जानें दस्तावेजों के साथ क्या है पूरा प्रोसेस

Thu, 25 Apr 2024 03:45 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोगों को लर्निंग लाइसेंस के बारे में ज्यादा पता नहीं होता है। ऐसे में अगर आप लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए। 
विज्ञापन
Learner License - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में नए ड्राइवर्स को सड़क पर वाहन चलाने के लिए पहले लर्निंग लाइसेंस लेना होता है। लर्निंग लाइसेंस के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है, कहां पर जाना होता है। मगर काफी लोगों को इसकी पूरी जानकारी नहीं होती है। इस वजह से अधिकतर लोगों के साथ लर्निंग लाइसेंस के दौरान धोखाधड़ी हो जाती है। जानकारी की कमी के चलते लोग इसके लिए काफी ज्यादा अमाउंट दे देते हैं। 

विज्ञापन

अक्सर देखा जाता है कि अधिकतर लोग लर्निंग लाइसेंस के लिए एजेंट के पास जाते हैं। ऐसे में लर्निंग लाइसेंस लेने की प्रक्रिया की सही जानकारी न होने पर वह आधिकारिक राशि से काफी अधिक पैसों का भुगतान कर देते हैं। चलिए जानते हैं कि क्या है इसका पूरा प्रोसेस। 

लर्निंग लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेज

लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी। आप अपने पत्ते के प्रमाण के लिए इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। राशन कार्ड, पासपोर्ट, एलआईसी पॉलिसी, टेलीफोन बिल, पानी का बिल, बिजली का बिल, मतदाता पहचान पत्र, कास्ट प्रमाण-पत्र, पे-स्लीप आदि। 
वहीं, आप अपनी आयु के प्रमाण के लिए इन द्स्तावेजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जन्म प्रमाण-पत्र, स्कूल, प्रमाण-पत्र, पैन कार्ड आदि। 

क्या है लर्निंग लाइसेंस की आयु सीमा

अगर आप 16 साल से अधिक आयु के हैं तो आप लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इसके साथ आपको माता-पिता की लिखित मंजूरी के साथ स्थानीय आरटीओ ऑफिस में जमा करना होगा। वहीं, अगर आपकी आयु 18 साल से ज्यादा है तो आप गियर वाली मोटरसाइकिल के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

लर्निंग लाइसेंस के लिए प्रोसेस

  • लर्निंग लाइसेंस के लिए आपको फॉर्म भरने के बाद आरटीओ ऑफिस जाना होगा। 
  • इसके बाद एक लिखित परीक्षा देनी होती है। 
  • इस टेस्ट में आपसे ट्रैफिक सिग्नल, ट्रैफिक साइन और नियमों की जानकारी के बारे में पूछा जाता है। 
  • इसके बाद टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होता है। अगर आप टेस्ट पास करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको जल्द से जल्द लर्निंग लाइसेंस दे दिया जाता है।
  • वहीं, अगर आप टेस्ट पास करने में असफल रहते हैं तो आप फिर से टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • यहां पर आपको बता दें कि लर्निंग लाइसेंस की वैधता सिर्फ 6 महीने तक ही रहती है। इसका रिन्यू नहीं होता है। 
  • ऐसे में आपको 6 महीने के अंदर ही गाड़ी चलानी सीखने होगी। इसके बाद परमामेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें