Volvo EX30 Electric SUV
- फोटो : Volvo Cars
केबिन और फीचर्स
अंदर की तरफ यह एसयूवी वोल्वो की न्यूनतम स्वीडिश डिजाइन फिलॉसफी दिखाती है। इसमें 12.3-इंच का वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो गूगल-बेस्ड इंटरफेस पर काम करता है और वायरलेस एंड्ऱॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। केबिन में क्लीन डैशबोर्ड लेआउट, नया स्टीयरिंग डिजाइन और मॉडर्न ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।
सुरक्षा के मामले में EX30 काफी एडवांस है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, कई एयरबैग्स और ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स- लेन-कीपिंग असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: शहर में रोजाना सफर के लिए सबसे बढ़िया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैसे चुनें, जानें पूरी डिटेल्स