फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: हमर ने रोल्स-रॉयस को नई 'ऊंचाइयों' पर पहुंचाया, H2 की छत पर बंधा Ghost बना चर्चा का विषय

Sun, 03 Dec 2023 10:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंटरनेट पर सामने आए एक अनोखे वीडियो में, एक Hummer H2 एसयूवी को उसकी छत पर Rolls-Royce Ghost (रोल्स-रॉयस घोस्ट) लग्जरी कार के साथ सड़कों पर घूमते देखा जा सकता है। यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर धूम मचा रहा है।
विज्ञापन
Hummer H2 carrying Rolls-Royce Ghost - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट पर सामने आए एक अनोखे वीडियो में, एक Hummer H2 एसयूवी को उसकी छत पर Rolls-Royce Ghost (रोल्स-रॉयस घोस्ट) लग्जरी कार के साथ सड़कों पर घूमते देखा जा सकता है। यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर धूम मचा रहा है। क्योंकि यूजर्स मालिक के इरादों के बारे में सोचकर अपना सिर खुजलाने पर मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


वीडियो में हमर H2 को रोल्स-रॉयस घोस्ट के साथ उसकी छत पर संतुलन बिठाते हुए धीरे-धीरे ट्रैफिक के बीच गाड़ी चलाते हुए दिखाया गया है।

H2 की छत पर एक लकड़ी का प्लेटफॉर्म देखा जा सकता है, जिस पर रोल्स-रॉयल घोस्ट को रखा गया है। इसे लक्जरी एसयूवी के सामने और पीछे के छोर पर सावधानी से बांधा गया है। दोनों कारों में एक जैसी पीली कलर स्कीम है। जबकि घोस्ट में ब्लैक-आउट हुड, छत और पीछे का बोनट है। 



यह साफ नहीं है कि कार मालिक घोस्ट के साथ क्या करने की योजना बना रहा है। लेकिन यह संभावना है कि शहर भर में इस अनूठी चाल की योजना कुछ सोशल मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए बनाई गई थी। क्योंकि इससे पहले भी शूटिंग के लिए कुछ लग्जरी कारों को दूसरे के ऊपर चढ़ाते हुए भी देखा गया है। ऐसे वीडियो जिनके इंटरनेट पर वायरल होने की संभावना ज्यादा होती है। जो भी हो, यह स्टंट निश्चित रूप से लोगों को बात करने पर मजबूर कर देता है।
विज्ञापन


इस वीडियो शामिल कारों की बात करें तो, हमर H2 एक फुल साइज की एसयूवी है जिसे 2002 से 2009 तक जनरल मोटर्स द्वारा निर्मित किया गया था। इसमें 6.2-लीटर V8 इंजन था जो 393 hp का पावर और 415 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता था। दूसरी ओर, रोल्स-रॉयस घोस्ट इस समय दुनिया की सबसे शानदार और लग्जरी कारों में से एक है। इसमें 563 एचपी, 6.7-लीटर वी12 इंजन मिलता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें