Vida Dirt.E K3: एडजस्टेबल चेसिस- बच्चों की बढ़ती उम्र के साथ बाइक भी बढ़ेगी
Dirt.E K3 की सबसे बड़ी खासियत इसका एडजस्टेबल चेसिस है, जो व्हीलबेस, हैंडलबार हाइट और राइड हाइट को कस्टमाइज करने की सुविधा देता है। बाइक तीन कॉन्फिगरेशन स्मॉल, मीडियम और लार्ज में सेट की जा सकती है।
- स्मॉल मोड में सीट हाइट: 454 मिमी
- मीडियम मोड में सीट हाइट: 544 मिमी
- लार्ज मोड में सीट हाइट: 631 मिमी
बच्चों के विभिन्न विकास चरणों के अनुसार यह बाइक साइज बदल सकती है। सिर्फ 22 किलोग्राम वजन होने के कारण इसे संभालना बच्चों के लिए आसान है।
यह भी पढ़ें - Bharat Taxi: सरकारी 'भारत टैक्सी एप' ट्रायल मोड में, सर्ज प्राइसिंग दोगुना तक रहेगी सीमित, जानें डिटेल्स
Vida Dirt.E K3: सुरक्षा फीचर्स बच्चों के उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बाइक में कई फीचर्स शामिल किए गए हैं:
- हैंडलबार पर चेस्ट पैड
- क्रैश की स्थिति में सुरक्षा के लिए मैग्नेटिक किल स्विच
- रियर मोटर कवर
- वॉक-असिस्ट के लिए रिमूवेबल फुटपेग्स
स्टैंडर्ड रूप में यह केवल रियर ब्रेक के साथ आती है, जबकि वैकल्पिक रूप से फ्रंट ब्रेक, बड़े पहिए, रियर सस्पेंशन, बड़े फ्रंट सस्पेंशन और रोड-स्पेक टायर उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें - Bajaj Auto: बजाज ऑटो पर कस्टम्स और जीएसटी का बड़ा टैक्स दावा, कंपनी अपील की तैयारी में
Vida Dirt.E K3 का मोटर, बैटरी, राइडिंग मोड्स
Dirt.E K3 में 500W मोटर और 360Wh रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। यह तीन राइडिंग मोड लो, मिड और हाई का ऑप्शन देती है। जिनमें स्पीड लिमिट इस तरह से सेट की गई है कि बच्चे धीरे-धीरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
यह बाइक छोटे अभ्यास सत्रों, शुरुआती ऑफ-रोडिंग और प्रशिक्षण की जरूरत के लिए एक बढ़िया विकल्प मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें - Plane in Traffic: फ्लोरिडा में हल्का विमान चलती कार पर हुआ क्रैश-लैंड, हाईवे पर मची अफरातफरी, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली की नई ईवी नीति 2.0 का मसौदा तैयार, ईवी में रूपांतरण पर 50% तक सब्सिडी का प्रस्ताव
Vida Dirt.E K3: पेरेंटल कंट्रोल एप और अंतरराष्ट्रीय डिजाइन अवॉर्ड्स
विडा ने Dirt.E K3 को डिजिटल रूप से भी एडवांस्ड बनाया है। इसके साथ एक मोबाइल एप मिलता है। जिससे माता-पिता स्पीड लिमिट सेट कर सकते हैं, एक्सिलरेशन रिस्पॉन्स एडजस्ट कर सकते हैं और राइड स्टैटिस्टिक्स मॉनिटर कर सकते हैं।
इस मॉडल को अपने मॉड्यूलर डिजाइन और एर्गोनॉमिक्स के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं, जिनमें प्रतिष्ठित रेड डॉट अवार्ड शामिल है।
यह भी पढ़ें - Traffic Challan: दिल्ली में इस वर्ष ओवरस्पीडिंग के 1.64 करोड़ चालान, ट्रैफिक उल्लंघनों के आंकड़े चौंकाने वाले
यह भी पढ़ें - Hydrogen Fuel Cell EV: प्रह्लाद जोशी ने कहा- भारत के स्वच्छ भविष्य को आकार देने में हाइड्रोजन फ्यूल-सेल ईवी होंगे निर्णायक