देश में सभी दो पहिया वाहन निर्माता अपनी बाइक और स्कूटर में इंजन किल स्विच देती हैं। इसका सही से उपयोग किया जाए तो ठीक नहीं तो बाइक या स्कूटर में बड़े नुकसान हो जाते हैं।
बाइक और स्कूटर में इंजन किल स्विच दिया जाता है। जिससे चलाने के समय काफी सुविधा होती है। इस स्विच के उपयोग से जहां सुविधा होती है, वहीं अगर गलत तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाए तो वाहन में नुकसान भी हो सकता है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर इसके क्या नुकसान होते हैं।
विज्ञापन
क्या होता है किल स्विच
2 of 6
इंजन किल स्विच
- फोटो : सोशल मीडिया
आजकल हर बाइक और स्कूटर में एक लाल रंग का स्विच होता है। इस स्विच का काम बिना चाबी का उपयोग किए इंजन को बंद करना होता है। इस स्विच को ऑन किए बिना बाइक या स्कूटर को स्टार्ट करना असंभव होता है। इसे इंजन किल स्विच कहा जाता है। आमतौर पर यह बाइक और स्कूटर में सीधे हाथ की ओर होता है।
इंजन किल स्विच का मुख्य काम होता है बाइक और स्कूटर को चलाने में आसान बनाना। इंजन किल स्विच बाइक की इग्निशन कॉयल से संपर्क को काट देता है। जिसके बाद इंजन बंद हो जाता है। लगातार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर इसका गलत तरीके से उपयोग किया जाता है तो यह लंबे समय में नुकसान पहुंचाता है।
अगर बार-बार इंजन किल स्विच को दबाया जाए तो बाइक के इंजन पर बुरा असर होता है। बाइक को स्टार्ट में पेट्रोल की खपत भी होती है। ऐसे में अगर इसे बार-बार दबाकर इंजन को ऑन या ऑफ किया जाएगा तो पेट्रोल की खपत भी ज्यादा होती है।
इंजन किल स्विच को बार-बार दबाने के कारण जहां इंजन पर बुरा असर होता है। वहीं इंजन स्टार्टर भी खराब होने की आशंका होती है। एक बार यह खराब हो जाए तो बाइक स्टार्ट करने में काफी परेशानी होती है।
इंजन किल स्विच बाइक और स्कूटर को स्टार्ट या बंद करने में अहम होता है। यह बैटरी से भी जुड़ा होता है। बाइक या स्कूटर को स्टार्ट करने के लिए जब इंजन किल स्विच को ऑन किया जाता है, तो बैटरी भी एक्टिव होती है। अगर बार-बार बिना वजह इंजन किल स्विच को दबाया जाता है तो इससे बैटरी पर भी बुरा असर होता है और इसकी लाइफ कम हो जाती है।