देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Maruti (मारुति) और Toyota (टोयोटा) मिलकर भारतीय बाजार के लिए नई मिड-साइज एसयूवी पर काम कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एसयूवी को पहली बार गुरुग्राम के बाहरी इलाके में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इनका कोडनेम Maruti YFG (मारुति वाईएफजी) और Toyota D22 (टोयोटा डी22) है। ये नई एसयूवी 2022 के आखिर से पहले देश में लॉन्च की जाएगी।
कैसा होगा लुक और स्टाइल
सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखी गई एसयूवी पूरी तरह से कैमोफ्लेज (ढकी हुई) थी। लेकिन स्पाई तस्वीरें इस बात की पुष्टि करती हैं कि दोनों मॉडलों की स्टाइल अलग होगी। दोनों मॉडलों में अलग-अलग फ्रंट डिजाइन देखने को मिलेंगे। हालांकि, ओवरऑल प्रोफाइल एक जैसा ही होगा। ए एसयूवी नई टोयोटा एसयूवी रेंज की स्टाइलिंग से प्रभावित लगती हैं, जिसमें Corolla Cross (कोरोला क्रॉस) और RAV4 (आरएवी4) शामिल हैं।
एक्सटीरियर फीचर्स
Toyota D22 मिड-साइज एसयूवी में स्प्लिट-हेडलैंप सेट-अप है, जिसमें ट्विन LED DRLs (डे टाइम रनिंग लैंप) हैं। एलईडी डीआरएलएस मेन हेडलैम्प्स के ऊपर दी गई है। एलईडी डीआरएल को जोड़ने के लिए एक मोटी क्रोम पट्टी हो सकती है, जो कि कैमरी और जल्द ही लॉन्च होने वाली ग्लैंजा हैचबैक के जैसी है। फ्रंट बम्पर में हनीकॉम्ब मेश डिजाइन वाला एक बड़ा एयर-डैम है।