मुनाफे में ड्राइवरों की सीधी हिस्सेदारी
अमित शाह ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय की इस पहल के तहत शुरू होने वाली 'भारत टैक्सी' सेवा में होने वाला पूरा लाभ ड्राइवरों तक पहुंचेगा। उनके मुताबिक, इस मॉडल से न सिर्फ ग्राहकों को बेहतर और भरोसेमंद सेवा मिलेगी, बल्कि ड्राइवरों को भी अपने परिश्रम का उचित आर्थिक लाभ मिल सकेगा। उन्होंने इसे ड्राइवर समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया।
यह भी पढ़ें - Tesla: टेस्ला की इलेक्ट्रॉनिक डोर डिजाइन से जुड़ी 15 मौतें, रिपोर्ट में दावा- एलन मस्क ने खतरनाक डिजाइन को दी मंजूरी
हरियाणा के योगदान की सराहना
अपने संबोधन में गृह मंत्री ने हरियाणा के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य ने देश की खाद्य सुरक्षा, दुग्ध उत्पादन और खेलों के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों और खिलाड़ियों ने विभिन्न मोर्चों पर देश का नाम रोशन किया है और राष्ट्र के गौरव को बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें - Pollution Challan: दिल्ली की हवा में सबसे ज्यादा जहर कौन घोल रहा है? इस 'विलेन' के बारे में आपने शायद ही सोचा होगा!
खाद्यान्न आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय सुरक्षा में भूमिका
अमित शाह ने हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन राज्यों ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा, भले ही क्षेत्रफल में छोटा राज्य हो, लेकिन जनसंख्या के अनुपात में यहां से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और तीनों सेनाओं में सबसे अधिक जवान देश की सुरक्षा के लिए सेवा देते हैं। उन्होंने इसे राज्य की माताओं और युवाओं के साहस का प्रतीक बताया।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा- ग्रैप-4 हटने के बाद भी लागू रहेगा 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' नियम
सहकारिता से समृद्धि का रास्ता
गृह मंत्री ने कहा कि यदि पशुपालन, कृषि और सहकारी व्यवस्था को एक साथ जोड़ा जाए, तो सहयोग के माध्यम से व्यापक समृद्धि लाई जा सकती है। उनके अनुसार, इन तीनों क्षेत्रों का समन्वय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
यह भी पढ़ें - Manual to Automatic Conversion: मैनुअल कार को ऑटोमैटिक में बदलना कितना आसान या मुश्किल? जानें पूरी डिटेल्स
कृषि और ग्रामीण विकास बजट में बड़ा इजाफा
अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकारी खर्च में हुए इजाफे का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में कृषि बजट जहां 22 हजार करोड़ रुपये था, वह अब बढ़कर 1.27 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसी तरह ग्रामीण विकास का बजट 80 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उनके मुताबिक, यह बढ़ा हुआ निवेश किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें - Delhi Pollution: दिल्ली में ग्रैप-4 के तहत सख्ती, लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या पीयूसी जांच वाकई कारगर है?
यह भी पढ़ें - December Car Discounts 2025: दिसंबर 2025 में कार खरीदारों की बल्ले-बल्ले, जानें कौन सी कंपनी दे रही कितनी छूट
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली की नई ईवी नीति 2026 में होगी लागू, सब्सिडी, चार्जिंग नेटवर्क और स्क्रैपेज पर होगा फोकस