हम में से बहुत से लोग जो एप-आधारि कैब सर्विस उबर या ओला का इस्तेमाल करते हैं, वे इस परेशानी से जरूर दो-चार हुए होंगे, कि जब आपने कहीं जाने के लिए टैक्सी बुक की होगी तो ड्राइवर का कॉल आता है और वह यह पूछता है कि जाना कहां है। बात यहां खत्म नहीं होती है। यदि ड्राइवर को वह जगह अपनी सुविधा के हिसाब से नहीं जंचती है तो वह बस राइड को कैंसिल कर देता है या यूजर को इसे रद्द करने के लिए कहता है।
Uber Cab
- फोटो : For Reference Only
कैब ड्राइवरों के इस व्यवहार से यात्रियों को बहुत समस्या होती है। अगर ड्राइवर ने राइड कैंसिल नहीं तो आपको खुद करना पड़ता है और इसके लिए कैंसिलेशन चार्ज का भुगतान करना पड़ता है। कई बार तो रात-बिरात के समय कई-कई ड्राइवर जाने की जगह के बारे में पूछ कर राइड कैंसिल कर देते हैं। ऐसे में एप-आधारित टैक्सी सर्विस का इस्तेमाल करने वाले यूजर ठगा हुआ सा महसूस करते हैं।
Book uber via Whatsapp
- फोटो : uber
लेकिन अब यह समस्या जल्द ही खत्म होती दिख रही है। कैब-एग्रीगेटर Uber (उबर) ने एलान किया है कि उनके ड्राइवरों को राइड स्वीकार करने से पहले ही यात्री के जाने की जगह की जानकारी मिल जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उबर ने यात्रा की बुकिंग के बाद ट्रिप कैंसिल होने की संख्या में कटौती के लिए यह कदम उठाया है।
Uber Bike Taxis
- फोटो : Twitter
यह कदम उस फीडबैक के बाद उठाया गया है जो राइड-हेलिंग एप उबर को अपने नेशनल ड्राइवर एडवायजरी काउंसिल (राष्ट्रीय चालक सलाहकार परिषद) से मिला था। इस काउंसिल को अहम मुद्दों को सुलझाने के लिए छह मेट्रो शहरों में उबर और उसके ड्राइवरों के बीच दो-तरफा संवाद की सुविधा के लिए मार्च 2022 में लॉन्च किया गया था।
Uber cab
- फोटो : For Reference Only
राइड-हेलिंग सर्विस प्रोवाइडर ने एक बयान में कहा कि इस कदम से पारदर्शिता बढ़ेगी और सवारों और ड्राइवरों की निराशा दूर होगी। बयान में आगे कहा गया है, "भारत भर में उबर प्लेटफॉर्म पर ड्राइवर अब राइड स्वीकार करने का फैसला करने से पहले ट्रिप डेस्टिनेशन देख सकेंगे।"
Uber Cab
- फोटो : Uber
उबर ने इस प्रोग्राम को शुरू करने से पहले इसी साल मई में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। कंपनी ने यह भी कहा कि उसके पायलट प्रोजेक्ट से ट्रिप कैंसिल होने में कमी के उत्साहजनक नतीजे मिले हैं।
उबर ने अपने बयान में कहा, "उबर ने यात्रा स्वीकृति सीमा को खत्म करने का फैसला किया है और सभी शहरों में बिना शर्त सुविधा शुरू की है। उबर ड्राइवरों और सवारों से फीडबैक की निगरानी जारी रखेगी और यदि जरूरी हुआ तो बदलाव करेगी।"