फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Autonomous Vehicles: उबर और वेयमो ने ऑस्टिन और अटलांटा तक बिना ड्राइवर वाली टैक्सी सर्विस का किया विस्तार

Sat, 14 Sep 2024 08:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उबर टेक्नोलॉजीज इंक. दो अमेरिकी शहरों ऑस्टिन और अटलांटा में अल्फाबेट इंक. की वेयमो कारों में ड्राइवरलेस सवारी की पेशकश करने वाला एकमात्र एप होगा। 
विज्ञापन
Waymo Self Driving Car - फोटो : Waymo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uber Technologies Inc. (उबर टेक्नोलॉजीज इंक.) दो अमेरिकी शहरों ऑस्टिन और अटलांटा में Alphabet Inc. (अल्फाबेट इंक.) की Waymo (वेयमो) कारों में ड्राइवरलेस सवारी की पेशकश करने वाला एकमात्र एप होगा। जो ऑटोनॉमस व्हीकल (स्वायत्त वाहन) क्षेत्र में राइडशेयर एप की महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन

इन कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि अगले साल की शुरुआत से, उबर विशेष रूप से वेयमो के ऑल-इलेक्ट्रिक Jaguar I-PACE (जगुआर आई-पेस) वाहनों का एक नया बेड़ा प्रबंधित और डिस्पैच करेगा। वह इन वाहनों में सफाई और मरम्मत जैसी सेवाएं भी देगा। जबकि Waymo वेयमो ड्राइवर की टेस्टिंग और संचालन करेगा और रोड असिस्टेंस और अन्य राइड सपोर्ट देगा। उन्होंने कहा कि बेड़े का आकार "समय के साथ सैकड़ों तक बढ़ जाएगा।" 

इस कदम से दोनों कंपनियों की साझेदारी और मजबूत हुई है। यह उबर द्वारा किए गए कई गठजोड़ों में से एक है, ताकि वह खुद को स्वायत्त वाहनों के व्यावसायीकरण के लिए एक मंच के रूप में स्थापित कर सके। यह सेल्फ-ड्राइविंग कार टेक्नोलॉजी को घर में बनाने के अपने पिछले महत्वाकांक्षी लेकिन महंगे प्रयासों से अलग है। 

वेयमो और उबर ने पिछले साल मई में एक रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए थे। जिसमें फीनिक्स से आम लोगों के लिए सवारी शुरू करने का वादा किया गया था। तब से, उबर ने जनरल मोटर्स कंपनी के Cruise LLC (क्रूज एलएलसी) के साथ इसी तरह के सहयोगात्मक प्रयासों की घोषणा की है। जिसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च करने की तैयारी है। साथ ही BYD (बीवाईडी) कंपनी के साथ भी। पिछले महीने, इसने यह भी एलान किया था कि वह सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प द्वारा समर्थित सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर फर्म वेव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में एक रणनीतिक निवेश कर रहा है।

जॉन कॉलेंटुओनी के नेतृत्व में जेफरीज के विश्लेषकों ने शुक्रवार को एक नोट में कहा, "हमें उम्मीद है कि इस घोषणा से निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा कि स्वायत्त वाहनों को उबर के कुल बाजार का विस्तार करना चाहिए, न कि नई प्रतिस्पर्धा पैदा करनी चाहिए। खासकर यह देखते हुए कि वेमो को एक प्रमुख खतरा माना गया है।" 

वेयमो के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेकेद्रा मावाकाना ने बुधवार को एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि हाल ही में फीनिक्स, सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स में 100,000 से ज्यादा साप्ताहिक भुगतान वाली सवारी हुई हैं, जहां सवार वेमो के अपने एप के जरिए यात्राएं बुक कर सकते हैं।

सीईओ दारा खोसरोशाही के अनुसार, चूंकि स्वायत्त कारों को अभी व्यापक रूप से अपनाया जाना बाकी है, इसलिए उबर का प्लेटफॉर्म कार निर्माताओं को महंगी कारों के "उच्च उपयोग" का अवसर प्रदान करता है। 
विज्ञापन

खोसरोशाही ने इस सप्ताह की शुरुआत में सैन फ्रांसिस्को में गोल्डमैन सैक्स कम्युनकोपिया टेक्नोलॉजी सम्मेलन में कहा कि उबर आपूर्ति और मांग को आकार दे सकता है। उन्होंने कहा, "पीक समय के दौरान आपके पास एक हाइब्रिड नेटवर्क हो सकता है, जो आंशिक रूप से स्वायत्त और आंशिक रूप से मानवचालित हो।" उन्होंने कहा, "हम इसे बड़े पैमाने पर लाते हैं, हम इसे पूरी दुनिया में लाते हैं और हमें लगता है कि यही कारण है कि कई, कई स्वायत्त खिलाड़ी हमारे साथ काम करना चुन रहे हैं, जिनमें अग्रणी खिलाड़ी भी शामिल हैं।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें