महाराष्ट्र सरकार जल्द ही नई इमारतों और पुनर्विकास परियोजनाओं में दोपहिया वाहनों के लिए अनिवार्य पार्किंग प्रावधान लागू कर सकती है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वीकार किया कि राज्य की डेवलपमेंट कंट्रोल रेगुलेशंस (DCR) (डीसीआर) में दोपहिया पार्किंग के लिए स्पष्ट नियम नहीं होने के कारण पिछले कई वर्षों में बाइक और स्कूटरों की पार्किंग सड़कों और गलियों में फैल गई है।