अपने ग्राहकों के लिए TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) का बाइकिंग फेस्टिवल TVS MotoSoul (टीवीएस मोटोसोल) इस साल दूसरी बार आयोजित होने के लिए तैयार है। कंपनी ने 8-9 दिसंबर, 2023 को गोवा में होने वाले बाइकिंग और म्यूजिक फेस्टिवल के साथ सोशल मीडिया पर अपने आने का एलान कर दिया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि India Bike Week (इंडिया बाइक वीक) का 10वां एडिशन उन्हीं तारीखों पर गोवा में होने वाला है। दोनों कार्यक्रमों के गोवा के वागाटोर में होने की घोषणा की गई है।
यह टीवीएस मोटोसोल का तीसरा एडिशन होगा। जबकि पहला संस्करण 2019 में आयोजित किया गया था, दूसरा संस्करण कोविड-19 महामारी के कारण लगातार देरी के बाद इस साल मार्च में आयोजित किया गया था। इस साल दिसंबर में महोत्सव का आयोजन करने से कंपनी को कार्यक्रम के समय को रीशेड्यूल करने का मौका था।
क्या होगा फेस्टिवल में
बाइकिंग और संगीत उत्सव टीवीएस ग्राहकों के लिए कई कार्यक्रमों का गवाह बनता है। ब्रांड की मोटरस्पोर्ट-संबंधित गतिविधियों से लेकर कस्टमाइजेशन, पर्सनाइलेजशन और बहुत कुछ, इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बहुत सारे विजिटर्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा, दोनों दिन शीर्ष भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के परफॉर्मेंस भी होंगे। पिछले संस्करण में कंपनी ने अपना खुद का हेलमेट ब्लूटूथ इंटरकॉम डिवाइस भी पेश किया था।
कार्यक्रम का शेड्यूल
टीवीएस मोटोसोल टीम ने अभी तक आगामी कार्यक्रम के शेड्यूल का एलान नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि इसमें डर्ट रेस, मोटो क्रॉसफिट, बाधा दौड़, साथ ही टीवीएस स्टंट राइडर्स द्वारा स्टंट शो देखने को मिलेंगे। साथ ही, उम्मीद है कि होसुर स्थित दोपहिया निर्माता अपने नए लॉन्च को जनता के सामने प्रदर्शित करेगा, जिसमें एक्स परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर, अपाचे आरटीआर 310 स्ट्रीटफाइटर और अपाचे आरटीई इलेक्ट्रिक रेस बाइक शामिल हैं। उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में पूरी डिटेल्स का एलान कर दिया जाएगा।
नवंबर में होगा राइडर मेनिया
दूसरी ओर, इंडिया बाइक वीक में कई ब्रांडों के बाइकिंग प्रेमी एक साथ आ रहे हैं। यह एशिया का सबसे बड़ा मोटरसाइकिल उत्सव है। यह देखने की जरूरत है कि क्या कोई आयोजक अपने-अपने फेस्टिव की तारीखों या जगह में कोई बदलाव करेगा या नहीं। इन बाइकिंग फेस्टिवल के अलावा, रॉयल एनफील्ड राइडर मेनिया भी साल के आखिर में 24-26 नवंबर, 2023 के बीच गोवा में होने वाला है।